लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: 'राइट टू हेल्थ बिल' के खिलाफ डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे हजारों डॉक्टर

By अंजली चौहान | Updated: April 4, 2023 14:51 IST

मंगलवार को जयपुर में डॉक्टरों ने एक विशाल रैली को आयोजित किया है। इस दौरान हजारों की संख्या में डॉक्टर हाथों में पोस्टर, बैनर लेकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताते नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को जयपुर में डॉक्टरों ने एक विशाल रैली को आयोजित किया है। 'राइट टू हेल्थ बिल' के खिलाफ जयपुर में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन

जयपुर: राजस्थान में गहलोत सरकार द्वारा विधानसभा में हाल ही में पारित किए गए स्वास्थ्य के अधिकार (आरटीएच) अधिनियम के विरोध में हजारों डॉक्टर सड़कों पर उतर आए हैं।

मंगलवार को जयपुर में डॉक्टरों ने एक विशाल रैली को आयोजित किया है। इस दौरान हजारों की संख्या में डॉक्टर हाथों में पोस्टर, बैनर लेकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताते नजर आए। राइट टू हेल्थ बिल को लेकर निजी डॉक्टरों की मांग है कि सरकार इस बिल को वापस ले लें। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को रात दो बजे से पांच बजे तक आईएमए के अध्यक्ष के आवास पर डॉक्टरों और मुख्य सचिव उषा शर्मा के बीच बातचीत का सिलसिला चला। बैठक में प्रमुख सचिव अनिल अरोड़ा व चिकित्सा शिक्षा सचिव प्रमुख सचिव टी रविकांत भी मौजूद थे। 

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों की तीन शर्तें हैं जिन पर सहमति बनी हैं। पहली ये की अस्पताल आरटीएच लागू करेंगे जिन्हें सरकार से मदद मिली है। जो लोग आरटीएच लागू करना चाहते हैं वे आगे बढ़ सकते हैं।

दूसरा- 50 बिस्तरों से कम वाले अस्पताल में आरटीएच लागू नहीं किया जाएगा। तीसरा भविष्य में अगर कोई संशोधन करना होता है तो उसमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के दो प्रतिनिधि शामिल किए जाएंगे। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप