लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम को लिखा पत्र, दलहन और तिलहन की खरीद 25 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत हो

By भाषा | Updated: July 18, 2020 16:57 IST

राजस्थान CM अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहन एवं तिलहन की खरीद राज्य के कुल उत्पादन के 25 प्रतिशत के स्थान पर 50 प्रतिशत किये जाने का आग्रह किया है। साथ ही वर्तमान में स्वीकृत लक्ष्य 25 प्रतिशत के अनुरूप चने की पूरी खरीद किये जाने का भी अनुरोध किया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी से उपजे संकट में राज्य विषम आर्थिक परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।केन्द्र सरकार द्वारा दलहन व तिलहन खरीद के लक्ष्य को 50 प्रतिशत तक बढ़ाया जाना किसानों के हित में होगा।26.85 लाख टन उत्पादन के आधार पर चना खरीद के लिए राज्य सरकार ने 6.71 लाख टन के प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा था।

जयपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि दलहन और तिलहन की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद राज्य के कुल उत्पादन के 25 प्रतिशत के स्थान पर 50 प्रतिशत की जाए। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान में स्वीकृत लक्ष्य 25 प्रतिशत के अनुरूप चने की पूरी खरीद किये जाने का भी अनुरोध किया है।

गहलोत ने इस बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी से उपजे संकट में राज्य विषम आर्थिक परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में किसानों को समर्थन मूल्य खरीद योजना का पूरा लाभ दिलाकर आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा दलहन व तिलहन खरीद के लक्ष्य को 50 प्रतिशत तक बढ़ाया जाना किसानों के हित में होगा।

पत्र में कहा गया है कि रबी सीजन 2020-21 में प्रथम अनुमान 26.85 लाख टन उत्पादन के आधार पर चना खरीद के लिए राज्य सरकार ने 6.71 लाख टन के प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा था लेकिन केंद्र सरकार ने 6 लाख 15,750 टन के प्रस्ताव ही स्वीकृत किये जो भारत सरकार द्वारा निर्धारित कुल उत्पादन की 25 प्रतिशत खरीद के लक्ष्य से 2.07 प्रतिशत कम हैं।

समर्थन मूल्य व बाजार भाव में लगभग एक हजार से 1200 रुपये प्रति क्विंटल का अन्तर चल रहा है

गहलोत ने कहा है कि चने के समर्थन मूल्य व बाजार भाव में लगभग एक हजार से 1200 रुपये प्रति क्विंटल का अन्तर चल रहा है। मौजूदा संकट से उत्पन्न आर्थिक चुनौतियों के कारण समर्थन मूल्य पर चना विक्रय करने में किसानों का अधिक रुझान रहा है।

लेकिन निर्धारित 25 प्रतिशत के लक्ष्य से कम खरीद होने के कारण किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह गए हैं। इससे उनमें रोष व्याप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने आग्रह किया है कि किसानों के हित में वर्तमान निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप केन्द्र सरकार द्वारा पूरी खरीद की जाए और दलहन व तिलहन खरीद के लक्ष्य को 50 प्रतिशत तक बढ़ाया जाए।

टॅग्स :राजस्थाननरेंद्र मोदीअशोक गहलोतजयपुरभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"