लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Budget 2022: अशोक गहलोत ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की, 1 लाख सरकारी नौकरी, जानिए 10 बड़े ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: February 23, 2022 16:09 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बुधवार को राज्य का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री गहलोत के पास वित्त विभाग भी है। मौजूदा सरकार का यह चौथा वार्षिक बजट है।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा में आगामी वित्त वर्ष का बजट पेश किया।बजट में शहरी क्षेत्रों में भी मनरेगा की तर्ज पर 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही गई है।पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू की जाएगी, रीट में भर्तियां 32000 से बढ़ाकर 62000 कर दी गई हैं

जयपुर: राजस्थान की अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट (Rajasthan Budget 2022) पेश कर दिया। राजस्थान में मौजूदा कांग्रेस सरकार का यह चौथा बजट है। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इसमें सरकारी नौकरी के लिए बड़ी संख्या में भर्तियां निकालने सहित पुरानी पेशन स्कीम लागू करने की बात कही गई है। 

अशोक गहलोत ये भी ऐलान किया कि राजस्थान के इतिहास में पहली बार किसानों के लिए अलग से कृषि बजट पेश किया गया है। इसके अलावा इस बजट में शहरी क्षेत्रों में भी मनरेगा की तर्ज पर इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के तहत 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही गई है। जानिए राजस्थान के इस साल के बजट की बड़ी घोषणाएं क्या-क्या हैं-

1. राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू की जाएगी। ऐसे में 1 जनवरी 2004 से सभी सरकारी नियुक्तियों को भी इस पेशन योजना का लाभ मिलेगा। 

2. चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के तहत बीमा कवर की राशि पांच लाख रुपये सालाना प्रति परिवार से बढ़ाकर 10 लाख रुपये सालाना प्रति परिवार की जाएगी।

3. अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि जुलाई 2022 में ही रीट परीक्षा होगी। इसमें पहले के अभ्यर्थियों को फीस नहीं देनी होगी और पहले की तरह ही मुफ्त यात्रा और सुविधाएं मिलेंगी। अशोक गहलोत ने कहा कि रीट में भर्तियां 32000 से बढ़ाकर 62000 कर दी गई हैं। 

4. सीआईएसएफ की तर्ज पर राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना की जायेगी। राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल (RISF) में 2000 कर्मियों की भर्ती की जाएगी।

5. अशोक गहलोत ने बिजली को लेकर भी बजट में बड़ा ऐलान किया। इसके तहत राज्य में सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 50 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। सभी उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक 3 रुपये और 150 से 300 यूनिट तक 2 रुपये और इससे ऊपर के उपभोक्ता को स्लैब के हिसाब से लाभ दिया जायेगा।  इस पर 4000 करोड़ का खर्च आएगा।

6. आर्थिक पिछड़ों के लिए 100 करोड़ ईडब्ल्यूएस कोष का गठन किया जाएगा। सरकार प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन भी देगी। यह मोबाइल मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत दिए जाएंगे। 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को यह मोबाइल 3 साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ दिए जाएंगे।

7. राजस्थान में पर्यटन को मजबूती देने की बात अशोह गहलोत ने कही। इसके लिए 1000 करोड़ की घोषणा की गई है। इसके लिए मार्केटिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दिया जाएगा। पर्यटन को इंडस्ट्री का दर्जा देने का ऐलान किया गया है।

8. सरकारी विभागों में आगामी साल में 1 लाख पदों पर भर्तियां करने का ऐलान किया गया है। 20 हजार महिलाओं को घर बैठे रोजगार देन के लिए मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना लागू करने की बात कही गई है।

9. कृषक साथी योजना की राशि 2000 करोड़ से बढ़ाकर 5000 करोड़ करने का ऐलान किया गया है। खेती के लिए सूक्ष्म सिंचाई योजना पर विशेष मिशन चलाया जाएगा। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 600 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लघु एवं सीमांत किसानों के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

10. राजस्थान में 5000 नए डेयरी बूथ खोलने की घोषणा की गई है। इन डेयरी बूथों के आवंटन में महिलाओं को प्राथमिकता देने की बात कही गई। पशु आहार की गुणवत्ता की जांच के लिए हर जिले में लैब खोली जाएगी। रियायती दरों पर नई फूड प्रोसेसिंग सेन्टर बनाने की घोषणा भी की गई है।

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानकांग्रेसबजट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार