लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: निजी वाहनों पर जाति, पदों के नाम और स्लोगन के इस्तेमाल पर लगा बैन

By भाषा | Updated: September 5, 2019 06:24 IST

यातायात पुलिस अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय) ने इस संबंध में सभी पुलिस अधीक्षकों और जयपुर जोधपुर के पुलिस आयुक्तों को मंगलवार को एक पत्र लिखा।

Open in App

राजस्थान पुलिस के यातायात विभाग ने राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों और पुलिस आयुक्तों को राजस्थान में चलने वाले निजी वाहनों पर स्वयं की जाति, पदों का नाम, भूतपूर्व पद, गांव का नाम, विभिन्न चिन्हों और स्लोगन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा है।

यातायात पुलिस अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय) ने इस संबंध में सभी पुलिस अधीक्षकों और जयपुर जोधपुर के पुलिस आयुक्तों को मंगलवार को एक पत्र लिखा। पत्र के अनुसार राज्य में चलने वाले निजी वाहनों पर स्वयं की जाति, संगठनों के पदों का नाम, भूतपूर्व पद, गांव का नाम, विभिन्न चिन्ह और स्लोगन का इस्तेमाल प्रतिबंधित होगा।

पत्र में इस पर की जाने वाली कार्रवाई और जुर्माने के बारे में उल्लेख नहीं किया गया है। निजी वाहनों पर स्वयं की जाति, संगठनों के पदों का नाम, भूतपूर्व पद, गांव का नाम, विभिन्न चिन्हों और स्लोगन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाये जाने के बारे में नागरिक अधिकार संस्था के महासचिव सुरेश सैनी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सुझाव दिया था। उन्होंने वाहनों पर इन शब्दों के इस्तेमाल से जातिवाद को बढावा मिलने पर चिंता व्यक्त की थी।

टॅग्स :गुजरातट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतड्राइविंग सिखाने के साथ ट्रैफिक सेंस भी करना होगा विकसित

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप