लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के रण में योगी आदित्यनाथ की धुआंधार रैलियां, गुजरात चुनाव के बाद BJP के भरोसेमंद स्टार प्रचारक बने

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 16, 2018 14:50 IST

Rajasthan Assembly Elections 2018 (राजस्थान चुनाव): यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए 23 नवंबर से रैलियां करने जा रहे हैं और वह 30 नवंबर तक 21 रैलियों को संबोधित करेंगे, जिसमें वे हिन्दुत्व के एजेंडे के जरिए मतदाताओं को बीजेपी की ओर आकर्षित करने की पूरी कोशिश करेंगे।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राजस्थान की सत्ता में वापसी करने के लिए पुरजोर कोशिश करने में जुटी है। वह इस बार भी कोई ऐसा हथियार नहीं छोड़ रही है, जिसे इस्तेमाल न करे। इसके लिए उसने अब पिछले कुछ चुनाव से स्टार प्रचारक रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी भरोसा जताया है और वह प्रदेश का दौरा कर ताबड़तोड़ रैलियां करने जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथराजस्थानविधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए 23 नवंबर से रैलियां करने जा रहे हैं और वह 30 नवंबर तक 21 रैलियों को संबोधित करेंगे, जिसमें वे हिन्दुत्व के एजेंडे के जरिए मतदाताओं को बीजेपी की ओर आकर्षित करने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही साथ पिछले साढ़े चार साल की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाएंगे।   

बता दें, राजस्थान में 7 दिसंबर को एक ही चरण में चुनाव होंगे। ऐसे में बीजेपी की ओर से स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ को भी प्रदेश में चुनाव का प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना जैसे राज्यों में भी बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, योगी आदित्यनाथ राजस्थान के आठ दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं और वह अपनी रैलियों की शुरुआत रामगंज मंडी, सांगोद और कोटा से करेंगे। अपने दौरे के दौरान वह सोजत, मारवाड़ जंक्शन, भीनमाल, सांचोर, रानीवाड़ा, शाहपुरा, फुलेरा, चोमू, कुंभलगढ़, निम्बाहेड़ा, पिलानी, सूरजगढ़, अलवर शहर, किशनपोल और मुंडावर में रैलियां करेंगे। बीजेपी मान के चल रही है कि उनके इस दौरे से पार्टी को बड़ा फायदा होगा क्योंकि पिछले गुजरात चुनाव को देखा जाए तो योगी के रैलियों के चलते पार्टी को बड़ा फायदा हुआ था।

बीते साल हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को पार्टी की ओर से स्टार प्रचारक बनाया गया था। उन्हें बीजेपी ने 'गुजरात गौरव यात्रा' में शामिल किया था, जिसके बाद उन्होंने 29 जिलों की 35 सीटों पर चुनाव प्रचार किया था। नतीजे आने के बाद सभी चौंक गए थे। दरअसल, जिन 35 सीटों पर आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार किया था उनमें से 20 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था, जिसके बाद योगी आदित्यनाथ पर बीजेपी ज्यादा भरोसा जता रही है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब