लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः AAP ने आठवीं और BSP ने दूसरी सूची की जारी, पढ़ें-कहां से किसको मिला टिकट 

By अनुभा जैन | Updated: November 9, 2018 22:18 IST

आम आदमी पार्टी ने अब तक कुल 82 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी जिसने अब तक सर्वाधिक उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Open in App

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने शु्क्रवार (9 नवंबर) को 20 प्रत्याशियों की आठवीं सूची जारी कर दी। इसके साथ ही सभी पार्टियों में अब प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने काम चल रहा है। दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस में इसको लेकर काम जारी है। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट टोंक से लड़ेंगे। गंगापुर सिटी से मुकेश चंद, डीडवाना से हाकिम खान, रानीवाड़ा से अमृत राजपुरोहित, हिंडौन से रोशन लाल, आहोर से दिनेश कुमार जैन, लोहावट से नाथूराम चैधरी, किशनगढ़ से उमराव चैधरी, गंगानगर से अमित कारगवाल, सांचोर से सवाई सिंह चैहान, मावली से पृथा डांगी, खींवसर से जैताराम डूडी, शाहपुरा से रामेश्वर प्रसाद सैनी को टिकट दिया है। वहीं हनुमानगढ़ से सुरेंद्र पाल बेनीवाल, फतेहपुर से तैयब अली खान, रायसिंह नगर से सुच्चा सिंह, सवाई माधोपुर से सतीश जैन, अलवर से अजय पूनिया, मालपुरा से किसान गिरिराज सिंह खंगारोत और जैतारण से ओमप्रकाश बेनीवाल को टिकट दिया गया है।

इसी सूची सहित आम आदमी पार्टी ने अब तक कुल 82 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी जिसने अब तक सर्वाधिक उम्मीदवारों की घोषणा की है।

इधर, बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने 6 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इससे पहले सूची में 11 नाम तय किए थे। पार्टी अब तक 17 नामों का ऐलान कर चुकी है। बसपा ने राज्य की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया।

बसपा ने जिन उम्मीदवारों का ऐलान किया है उसमें धौलपुर से किशन चंद शर्मा, बाड़ी से रामहेत कुशवाह, रामगढ़ से लक्ष्मण सिंह चौधरी, महुबा से विजय सिंह बोहर, बयाना से सुनील कुमार जाटव और झालरापाटन से गयास अहमद खां शामिल हैं।  

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावआम आदमी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए