लाइव न्यूज़ :

गिरते-गिरते बचा बीजेपी सांसद महंत बालकनाथ का हेलिकॉप्टर, दिल थामकर देखें VIDEO

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 30, 2019 13:47 IST

वाकया महंत बालकनाथ के संसदीय क्षेत्र अलवर का है। सांसद बालकनाथ उस वक्त हेलिकॉप्टर में ही सवार थे जब वह नियंत्रण खोता सा दिखाई दिया।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के अलवर में बीजेपी सांसद महंत बालकनाथ का हेलिकॉप्टर गिरते-गिरते बचा।हेलिकॉप्टर ने जब उड़ान भरी तो हवा में वह नियंत्रण खोता सा दिखा।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद महंत बालकनाथ का हेलीकॉप्टर उड़ान भरते वक्त नियंत्रण खो गया। जमीन से कुछ फुट ऊपर हवा में हेलिकॉप्टर ऐसे चकरगिन्नी होने लगा कि लगा कि अब गिरा कि तब.. मजे की बात यह है कि मौके पर खड़े कुछ लोग हेलिकॉप्टर की तरफ हाथ हिलाकर बॉय-बॉय कर रहे थे लेकिन वीडियो देखकर दृश्य इतना खतरनाक लगता है कि कलेजा मुंह को आता है। 

वाकया महंत बालकनाथ के संसदीय क्षेत्र अलवर का है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सांसद बालकनाथ उस वक्त हेलिकॉप्टर में ही सवार थे जब वह नियंत्रण खोता सा दिखाई दिया। हालांकि, संघर्ष की स्थित से जूझते हुए पायलट सफल हुआ और हेलिकॉप्टर ने हवा में सही से उड़ान भरी। एएनआई ने इस पूरी घटना का वीडियो ट्वीट किया है। 

महंत बालकनाथ नाथ संप्रदाय से आते हैं। वह हरियाणा के रोहतक स्थित करीब डेढ़ सौ एकड़ में फैले बाबा मस्तनाथ के मठ के मठाधीश और बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के चांसलर हैं। महंत बालकनाथ के गुरू महंत चांदनाथ योगी भी अलवर से सांसद रहे थे। वह बहरोड से विधायक भी चुने गए थे। लंबी बीमारी के चलते वह दुनिया से रुखसत हो गए थे।

महंत बालकनाथ के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने महज साढ़े छह वर्ष की उम्र में ही संन्यास धारण कर लिया था। वह मूल रूप से अलवर के कोहराना नाम के गांव से आते हैं। उनका जन्म एक यादव परिवार में हुआ था। पिता सुभाष यादव किसान थे। उनका बचपन का नाम गुरुमुख है लेकिन योगी की शिक्षा-दीक्षा लेते वक्त बाल स्वभाव के कारण उनका नाम बालकनाथ पड़ गया।

29 जुलाई 2016 को योगी आदित्यनाथ और योगगुरु रामदेव की मौजूदगी में महंत बालकनाथ को अस्थल बोहर का आठवां उत्तराधिकारी घोषित किया गया था। उनकी लोकप्रियता देखते हुए पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें अलवर से उम्मीदवार बनाया और महंत बालकनाथ जनता की नुमाइंदगी करने संसद पहुंच गए।

टॅग्स :राजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अलवरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां