लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कोहरे का कहर, बस-वैन भिडंत में 8 लोगों की गई जान

By धीरेंद्र जैन | Updated: January 10, 2020 05:55 IST

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वैन में फंसे लोगों के क्षत-विक्षत शवों को बड़ी मुश्किल के बाद बाहर निकाला। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देचूरू में राजलदेसर में आज सुबह घने कोहरे के कहर के चलते बस और वैन में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें वैन में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई।दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि बस में सवार लोगों को भी मामूली चोटें आईं लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं।

चूरू में राजलदेसर में आज सुबह घने कोहरे के कहर के चलते बस और वैन में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें वैन में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि बस में सवार लोगों को भी मामूली चोटें आईं लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वैन में फंसे लोगों के क्षत-विक्षत शवों को बड़ी मुश्किल के बाद बाहर निकाला। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण सड़क पर यह दुर्घटना हुई। इसमें मारे गये सभी लोग बीकानेर के निवासी बताए जा रहे हैं।

मृतकों की वैन से बरामद विवाह कार्ड में अंकित फोन नंबर के आधार पर पुलिस मृतकों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के सगे संबंधी हो सकते हैं। मृतकों के परिजनों में से किसी के आने के बाद ही सभी की पहचान का खुलासा हो सकेगा।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार