राजस्थान: 11 साल की बच्ची मां बनी, युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला

By भाषा | Published: December 8, 2021 02:47 PM2021-12-08T14:47:31+5:302021-12-08T14:47:31+5:30

Rajasthan: 11-year-old girl becomes mother, rape case against youth | राजस्थान: 11 साल की बच्ची मां बनी, युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला

राजस्थान: 11 साल की बच्ची मां बनी, युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला

उदयपुर, आठ दिसंबर राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सरकारी अस्पताल में 11 साल की नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया। पुलिस ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर लड़की के परिजनों से संपर्क किया गया, जिसके बाद उदयपुर के खेरवाड़ा थाने में 19 वर्षीय युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

ऋषभदेव (उदयपुर) के क्षेत्राधिकारी विक्रम सिंह ने कहा, ‘‘लड़की को पिछले हफ्ते बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद शनिवार को उसने एक बच्ची को जन्म दिया। सूचना पर, हमने परिवार से संपर्क किया जिसके बाद उसके पिता ने रविवार को एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।'

अधिकारी ने कहा कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajasthan: 11-year-old girl becomes mother, rape case against youth

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे