लाइव न्यूज़ :

Raj Thackeray Pune Rally: इस कारण राज ठाकरे ने रद्द किया था अपना अयोध्या दौरा, कहा- कुछ लोग मुझे जाल में चाहते थे फंसाना, शिवसेना पर साधा निशाना

By आजाद खान | Updated: May 22, 2022 14:43 IST

Raj Thackeray Pune Rally: इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग उनके अयोध्या दौरा के विरोध में थे, वे उन्हें किसी जाल में फंसाना चाहते थे। लेकिन उन्होंने अयोध्या दौरा को रद्द कर इस विवाद को ही खत्म कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमनसे चीफ राज ठाकरे आज पुणे में रैली कर रहे हैं। वे इस रैली में शिवसेना पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से कई अपील भी की है।

Raj Thackeray Pune Rally: महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) के चीफ राज ठाकरे ने पुणे आज रैली कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने अयोध्या दौरे को रद्द करने पर भी बोला है। उन्होंने कहा कि वे जानबूझकर अयोध्या दौरा को रद्द करने के लिए ट्वीट किए थे। वे ऐसा इसलिए किए थे ताकि वे इस पर लोगों का रिएक्शन देख पाएं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग उनके अयोध्या दौरा के विरोध में थे, वे उन्हें किसी जाल में फंसाना चाहते थे। लेकिन उन्होंने अयोध्या दौरा को रद्द कर इस विवाद को ही खत्म कर दिया है। आपको बता दें कि यह राज ठाकरे की औरंगाबाद के बाद दूसरी रैली थी। इस रैली में उन्होंने शिवसेना सरकार को भी घेरा है और पीएम मोदी से कई अपील भी की है।

क्या कहा मनसे चीफ ने

मनसे चीफ राज ठाकरे ने अपने रैली में कहा कि अगर वे अयोध्या जाते तो उन पर कई केस हो जाते। उन्होंने यह भी कहा कि वे रामलला के दर्शन करना चाहते है, लेकिन अपने खराब तबीयत के कारण वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। अपनी तबीयत पर बोलते हुए राज ठाकरे ने कहा कि मेरी कमर में बहुत तकलीफ है और इसको जब मैनें मुंबई में देखाया तो डॉक्टरों ने लंबी रात्रा न करने की सलाह दी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी अयोध्या के दौरा को रद्द करने पर कई लोगों को दुख हुआ तो कई लोग इससे खुश भी हुए हैं। इस पर बोलते हुए राज ठाकरे ने आगे कहा कि अयोध्या दौरा को केवल कुछ समय के लिए ही स्थगित किया गया है। 

नवनीत राणा की गिरफ्तारी पर भी दिया बयान

अपनी रैली में मनसे हेड राज ठाकरे ने नवनीत राणा की गिरफ्तारी का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार ने राणा दंपत्ति को केवल सताया है। इस पर बोलते हुए राज ठाकरे ने आगे कहा, "मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने में क्या दिक्कत है? क्या मातोश्री कोई मस्जिद है जो वहां हनुमान चालीसा नहीं पढ़ी जा सकती है। नवनीत राणा के साथ संजय राउत की फोटो सिर्फ एक ढ़ोंग है।"

टॅग्स :राज ठाकरेमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनानरेंद्र मोदीऔरंगाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?