लाइव न्यूज़ :

BSP उम्मीदवार गुड्डू पंडित की जूते से मारने की धमकी पर राज बब्बर ने ऐसे दिया जवाब 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 16, 2019 13:01 IST

लोकसभा चुनावः समाचार एजेंसी एएनआई ने मंगलवार (16 अप्रैल) को एक वीडियो जारी किया था, जिसमें गुड्डू पंडित अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह राज बब्बर को जूते से पीटने की भी बात करते दिखाई दे रहे हैं।

Open in App

बहुजन समाज पार्टी (बीएसी) के फतेहपुर सीकरी लोकसभी सीट से उम्मीदवार गुड्डू पंडित उर्फ भगवान शर्मा की अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेस नेता राज बब्बर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके माता-पिता ने उनको नसीहत दी होगी, वो उन तक नहीं पहुंची तो राज बब्बर की क्या औकात कि उनको कहें?  

दरअसल, समाचार एजेंसी एएनआई ने मंगलवार (16 अप्रैल) को एक वीडियो जारी किया था, जिसमें गुड्डू पंडित अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह राज बब्बर को जूते से पीटने की भी बात करते दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने धमकी देते हुए कहा, 'सुन लो राज बब्बर के ***... तुमको और तुम्हारे नेता नचनियां को दौड़ा-दौड़ा कर जूतों से मारूंगा...जो झूठ फैलाया समाज में। जहां मिलेगा गंगा मां की सौगंध तुझे जूतों से मारूंगा, तुझे और तेरे दलालों को।' यह वीडियो 38 सेकंड का है और 15 अप्रैल का बताया गया।  गुड्डू पंडित के राजब्बर को धमकी देने के बाद बीएसपी कार्यकर्ता गुड्डू पंडित जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। आपको बता दें कि फतेहपुर सीकरी लोकसभी सीट से गुड्डू पंडित के खिलाफ कांग्रेस से राज बब्बर मैदान में हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजकुमार चाहर व प्रगतिशील समाज पार्टी की मनीषा सिंह चुनाव लड़ रही हैं। यहां 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कब्जा जमाया था और बाबूलाल चौधरी ने विजय हासिल की थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसबहुजन समाज पार्टी (बसपा)फतेहपुरराज बब्बरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो