लाइव न्यूज़ :

बृजभूषण शरण सिंह का मुद्दा उठाकर कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा, पूछा - पार्टी से कब बाहर करेंगे?

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 11, 2023 17:18 IST

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में आरोप पत्र दायर कर दिया है। इसके बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा है कि बृजभूषण की गिरफ्तारी कब होगी?

Open in App
ठळक मुद्देबृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने आरोप पत्र दायर कर दिया हैकांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछे तीखे सवालपूछा- अपने इस चहेते सांसद को पार्टी से कब बाहर करेंगे?

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में आरोप पत्र दायर कर दिया है। दिल्ली पुलिस की अब तक की जांच के आधार पर आरोपपत्र में कहा गया है कि बृजभूषण शरण सिंह पर पीछा करने और छेड़छाड़ के अपराध के लिए मुकदमा चलाया जा सकता है और दंडित किया जा सकता है। 

इसके बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि हैरानी की बात है कि इतना कुछ होने के बाद भी प्रधानमंत्री चुप हैं। कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया गया, "BJP सांसद बृजभूषण सिंह के मामले में दिल्ली पुलिस की चार्जशीट सामने आ गई है। हैरानी की बात है कि इतना कुछ होने के बाद भी प्रधानमंत्री चुप हैं। इस मामले में हमारे PM मोदी से कुछ सवाल- PM मोदी, महिला पहलवानों से जुड़े इस मुद्दे पर खामोश क्यों हैं? अपने इस चहेते सांसद को पार्टी से कब बाहर करेंगे? BJP सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी कब होगी? आपकी सरकार बृजभूषण को संरक्षण देना कब बंद करेगी?"

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, "विडंबना है कि महिला पहलवानों ने जनवरी 2023 में गठित कमेटी के सामने भी बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे लेकिन कमेटी ने आरोपों को अनदेखा कर दिया। यही नहीं... कमेटी ने खेल मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट में भी बृजभूषण के खिलाफ लगे आरोपों पर चुप्पी साध ली। आखिर में जब पहलवानों को अपमानित किया गया तो वह अपने मेडल गंगा में बहाने चले गए, लेकिन तब भी सरकार ने कोई अपील नहीं की।"

बता दें कि आरोप पत्र में यह भी बताया गया है कि सिंह के खिलाफ दर्ज छह मामलों में से एक में उनका उत्पीड़न दोहराया गया और जारी रहा। दिल्ली पुलिस ने धारा 506 (आपराधिक धमकी), 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना), धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) और धारा 354 डी (पीछा करना) सिंह के खिलाफ लगाई है।

छह मामलों में से दो में बृजभूषण शरण सिंह को धारा 354, 354ए और 354डी का सामना करना पड़ा, जबकि शेष चार मामलों में धारा 354 और 354ए का सामना करना पड़ा। यदि दोषी ठहराया जाता है, तो इन आरोपों में पांच साल तक की जेल की सजा हो सकती है। आरोप पत्र 108 गवाहों से जुड़ी जांच पर आधारित है। इनमें से पहलवानों, कोच और रेफरी समेत 15 लोगों ने भाजपा सांसद पर लगे आरोपों का समर्थन किया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेसबृज भूषण शरण सिंहSupriya Shrinetदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?