लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश जारी, IMD ने अगले 2 घंटों में आंधी-हल्की बारिश की भविष्यवाणी की

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 29, 2023 08:52 IST

मौसम विभाग ने अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून आने के कुछ दिनों बाद गुरुवार सुबह भी बारिश जारी रही।आईएमडी ने कहा कि शहर में गुरुवार को बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून आने के कुछ दिनों बाद गुरुवार सुबह भी बारिश जारी रही। मौसम विभाग ने अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है।

आईएमडी ने यह भी कहा कि लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर सहित दिल्ली, एनसीआर के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। आईएमडी ने कहा कि शहर में गुरुवार को बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

आईएमडी ने कहा, "दिल्ली, एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर) के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। शामली, मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में हल्की तीव्रता वाली बारिश/बूंदाबांदी होगी।"

इस बीच आईएमडी ने कहा कि कल दोपहर से मुंबई में मध्यम बारिश जारी है। अगले 3 घंटों के दौरान इसके जारी रहने की संभावना है। पिछले 21 घंटों के दौरान अलग-अलग स्टेशनों पर अत्यधिक भारी वर्षा हुई है और कुछ स्टेशनों पर बहुत भारी वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि भारी बारिश की तीव्रता 29 तारीख को भी जारी रहने की संभावना है और 30 तारीख से धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर