लाइव न्यूज़ :

Rain Alerts: यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी

By अनिल शर्मा | Updated: August 6, 2023 12:17 IST

आईएमडी ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश  में 5 अगस्त से 9 अगस्त के बीच पांच दिनों तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय मौसम विभाग ने कहा कि बहराइच, बलरामपुर, बस्ती, गोंडा के साथ गोरखपुर में तेज बारिश की संभावना है। इसके अलावा कुशीनगर, संतकबीर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती के आस-पास तेज बारिश से अत्यधिक तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

 लखनऊः उत्तर प्रदेश के कई जिलों मे ंआज गरज-चमक के साथ तेज बारिश की भविष्यवाणी की गई है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि बहराइच, बलरामपुर, बस्ती, गोंडा के साथ गोरखपुर में तेज बारिश की संभावना है। इसके अलावा कुशीनगर, संतकबीर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती के आस-पास तेज बारिश से अत्यधिक तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। गौरतलब है कि यूपी के कई इलाकों में अत्यधिक बारिश हुई है। वहीं पूर्वांचल इलाकों में किसान पानी के लिए तरस रहे हैं। वाराणसी और गाजीपुर के कई इलाकों में शनिवार को बारिश हुई।

आईएमडी ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश  में 5 अगस्त से 9 अगस्त के बीच पांच दिनों तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। हरियाणा और पंजाब में जुलाई में औसत से 40 फीसदी से अधिक बारिश हुई, जबकि दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में 170 फीसदी ज्यादा पानी बरसा। यहां मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि जुलाई में हरियाणा में 59 प्रतिशत, जबकि पंजाब में 44 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश हुई। दोनों राज्यों के कई हिस्से हाल में बाढ़ की चपेट में रहे। 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में जुलाई में 170 फीसदी अतिरिक्त बारिश हुई। उन्होंने बताया कि इस अवधि में सामान्य रूप से 273.2 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन चंडीगढ़ में 738.7 मिलीमीटर पानी बरसा।

 उधर, उत्तराखंड में टिहरी जिले के चंबा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक मकान की दीवार टूट जाने से दो बच्चों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। चंबा के थानाध्यक्ष एल एस बुटोला ने बताया कि धनोल्टी तहसील के मरोड़ा गांव में भारी बारिश के कारण शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में करीब दो बजे प्रवीण दास नाम के एक व्यक्ति के मकान की दीवार टूट गयी जिससे एक कमरे में सो रहे उसके दो बच्चे-स्नेहा (12) और रणवीर (10) मलबे के नीचे दब गये।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए