लाइव न्यूज़ :

चलेंगी कई प्राइवेट ट्रेन, रेलवे ने प्राइवेट ऑपरेटर्स के लिये शुरू की रूट की पहचान, ऐसे चुने जायेंगे निजी संचालक

By भाषा | Updated: September 25, 2019 06:10 IST

सोमवार को रेलवे ने अधिसूचित किया कि दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस ट्रेन पांच अक्टूबर से दौड़ेगी। यह पहला मौका है जब कोई ट्रेन रेलवे की अनुषंगी कंपनी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा पूर्ण रूप से संचालित की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे बोर्ड ने जो सांकेतिक सूची तैयार की है उसमें इंटरसिटी, लंबी दूरी और उपनगरीय मार्ग शामिल है। रेलवे बोर्ड ने कहा है कि महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ने वाली ‘प्राइवेट पैसेंजर डे/नाइट ट्रेन’ परिचालित करने के लिए भागीदारी वाली बोली के जरिये निजी संचालकों की पहचान की जाएगी।

निजी क्षेत्र द्वारा ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए रेलवे ने अपने विभिन्न जोनों को उन मार्गों की पहचान करने को कहा है जहां परिचालन करना व्यवहार्य हो। रेलवे बोर्ड ने 23 सितंबर को लिखे एक पत्र में सभी जोन को एक सांकेतिक सूची दी है, जिनमें 24 मार्गो का जिक्र है जिन पर निजी संचालकों द्वारा ट्रेनों का परिचालन किया जा सकता है।

रेलवे बोर्ड ने जो सांकेतिक सूची तैयार की है उसमें इंटरसिटी, लंबी दूरी और उपनगरीय मार्ग शामिल है। रेलवे ने विभिन्न जोनों को शुक्रवार तक मार्गों की पहचान करने को कहा है जब इस मुद्दे पर सदस्य यातायात के साथ बैठक होगी। ‘नोट’ में रेलवे बोर्ड ने कहा है कि महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ने वाली ‘प्राइवेट पैसेंजर डे/नाइट ट्रेन’ परिचालित करने के लिए भागीदारी वाली बोली के जरिये निजी संचालकों की पहचान की जाएगी।

सोमवार को रेलवे ने अधिसूचित किया कि दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस ट्रेन पांच अक्टूबर से दौड़ेगी। यह पहला मौका है जब कोई ट्रेन रेलवे की अनुषंगी कंपनी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा पूर्ण रूप से संचालित की जाएगी। कुछ ट्रेनों के परिचालन का निजीकरण करने की दिशा में भी यह पहला कदम है।

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया