लाइव न्यूज़ :

राहतः रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट किया सस्ता, 50 की जगह अब देने होंगे सिर्फ 10 रुपए, जानिए विस्तार से

By अनिल शर्मा | Updated: November 26, 2021 15:20 IST

रेलवे द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सीएसएमटी, दादर, एलटीटी, ठाणे, कल्याण और पनवेल स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत अब 10 रुपये कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्दे महामारी के दौरान रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट में पांचगुना इजाफा किया था कोरोनाकाल में 10 रुपए के प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपए में मिल रहे थे

 नई दिल्लीः स्पेशल ट्रेनों को खत्म कर सामान्य परिचालन शुरू करने के फैसले के बाद रेलवे ने अब आम लोगों को एक और राहत दी है। रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट को भी सस्ता कर दिया। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट में पांचगुना इजाफा किया था जिसके बाद 10 रुपए के प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपए में मिल रहे थे। रेलवे ने अब फिर से प्लेटफॉर्म टिकट के दाम 50 रुपए से 10 रुपए कर दिए हैं।

रेलवे द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सीएसएमटी, दादर, एलटीटी, ठाणे, कल्याण और पनवेल स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत अब 10 रुपये कर दी गई। ये आदेश 25 नवंबर से लागू है।  मध्य रेलवे ने गुरुवार से मुंबई महानगर क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपये से घटाकर 10 रुपये करने की घोषणा की। 

बता दें कि भारतीय रेलवे अब अपनी सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य कर रहा है। हाल ही में रेलवे ने उन सभी ट्रेनों में पके हुए भोजन को फिर से देने और उन सभी ट्रेनों को बहाल करने का फैसला किया है जो एक साल पहले कोविड -19 प्रतिबंधों के बीच रोक दी गई थीं। फिलहाल राजधानी, शताब्दी और अन्य ट्रेनों में भुगतान पर पैकेज्ड रेडी-टू-ईट खाना ही उपलब्ध है।

 

 

टॅग्स :Railwaysहिंदी समाचारHindi Samachar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतRailway New Rules: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब दूसरे आरक्षण चार्ट तक मिलेगा बोर्डिंग स्टेशन बदलने का मौका, पूरी जानकारी यहां

भारतहोली से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए, अब यात्रियों के लिए सफर करना आसान

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप