लाइव न्यूज़ :

त्योहारी सीजन में रेलवे की बड़ी सौगात; दीपावली-छठ के लिए दिल्ली से पटना चलेगी स्पेशल वंदे भारत, जानें किराए से लेकर टाइमिंग तक सबकुछ

By अंजली चौहान | Updated: November 4, 2023 13:50 IST

नई दिल्ली से पटना के बीच स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 11 नवंबर से चलने लगेगी।

Open in App

नई दिल्ली: नवंबर महीना त्योहारों से भरा हुआ है। छठ से लेकर दीपावली तक कई त्योहार जो हिंदू धर्म में विशेष स्थान रखते हैं पड़ने वाले हैं ऐसे में शहरों में रह रहे लोग घरों की ओर जाने की तैयारी में हैं।

त्योहार के दौरान यात्रियों की सहूलियत के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष कदम उठाया है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण अब रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की हैं।

यह आगामी दिवाली और छठ पूजा समारोह के दौरान पूरी तरह से आरक्षण-आधारित पटना-नई दिल्ली स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन करेगा। यह नई सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन फिलहाल 6 यात्राओं के लिए एक विशेष ट्रेन के रूप में संचालित होगी।

जानकारी के अनुसार, नई वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 02252 नंबर के साथ नई दिल्ली (एनडीएलएस) से पटना (पीएनबीई) के लिए और 02251 ट्रेन नंबर पटना से नई दिल्ली के लिए संचालित होगी।

यह 11 नवंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी। यह ट्रेन सुबह 7:45 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी और उसी शाम 7:00 बजे पटना पहुंचेगी, जो कि 12 घंटे से भी कम है। यह विशेष सेवा 11, 14 और 16 नवंबर को उपलब्ध होगी। 12, 15 और 17 नवंबर को आरक्षण आधारित ट्रेन संख्या 02251, जिसे वंदे भारत ट्रेन भी कहा जाता है पटना जंक्शन से प्रस्थान करेगी और नई दिल्ली लौट आएगी।

यह ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 7:00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन शाम 7:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस दौरान यह 08:28 आरा जंक्शन पर, 09:28 बजे बक्सर, 10:28 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 12:10 बजे प्रयागराज, और 19:00 बजे नई दिल्ली जाएगी। 

विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस में नई दिल्ली (एनडीएलएस) से पटना (पीएनबीई) तक एसी चेयर कार कोच का किराया 2355 रुपये है जबकि एसी एक्जीक्यूटिव चेयर कार कोच का किराया 4410 रुपये है।

टॅग्स :भारतीय रेलRailwaysदिवालीछठ पूजापटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील