लाइव न्यूज़ :

रेल मंत्रालय का यू-टर्न, IRCTC से सुविधा शुल्क लेने का फैसला वापस लिया

By रुस्तम राणा | Updated: October 29, 2021 14:27 IST

डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट के सचिव ने इस बात की जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा IRCTC सुविधा शुक्ल पर फैसले को वापस ले लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफैसले के बाद IRCTC के शेयरों में देखा गया सुधार 29 फीसदी तक नीचे चले गए थे शेयर

रेल मंत्रालय ने IRCTC से सुविधा शुल्क (Convenience fees) साझा करने का फैसला वापस ले लिया है। डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट के सचिव ने इस बात की जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा IRCTC सुविधा शुक्ल पर फैसले को वापस ले लिया गया है।

रेलवे के इस फैसले के बाद IRCTC के शेयरों में भी थोड़ा सुधार देखा गया है। दरअसल जब यह फैसला आया था तब से आईआरसीटीसी के शेयर 29 फीसदी तक नीचे चले गए थे। आईआरसीटीसी करेंट मार्केट प्राइस (सीएमपी) 860 रुपये है।

बता दें कि एक दिन पहले ही रेलवे ने IRCTC से कहा था कि वह अपनी वेबसाइट पर बुकिंग करने के लिए जाने वाले सुविधा शुल्क से प्राप्त राजस्व का 50 प्रतिशत हिस्सा रेलवे के साथ साझा करे। 

यह व्यवस्था महामारी की शुरुआत के बाद से रोक दी गई थी। तब आईआरसीटीसी ने सेबी को बताया कि रेलवे ने कहा है कि राजस्व साझा करने की व्यवस्था एक नवंबर से लागू होगी। आईआरसीटीसी रेलवे के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग और कैटरिंग सर्विस को मैनेज करती है।  

यह व्यवस्था महामारी की शुरुआत के बाद से रोक दी गई थी। तब आईआरसीटीसी ने सेबी को बताया कि रेलवे ने कहा है कि राजस्व साझा करने की व्यवस्था एक नवंबर से लागू होगी। आईआरसीटीसी रेलवे के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग और कैटरिंग सर्विस को मैनेज करती है। हालांकि रेल मंत्रालय के इस फैसले के बाद ग्राहकों के लिए टिकट सस्ता नहीं होगा।  

अगर आप IRCTC पर रेल का टिकट बुक कराते हैं तो इसमें किराये के अलावा कुछ राशि सुविधा शुल्क के रूप में ली जाती है। यह राशि 50 रुपये तक होती है। देखने में भले ही यह राशि मामूली लगती है लेकिन आईआरसीटीसी की साइट पर ऑनलाइन रोजाना लाखों टिकट बिकते हैं। इससे आईआरसीटीसी को करोड़ों की आमदनी होती है। 

टॅग्स :आईआरसीटीसीRailway Ministryशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए