लाइव न्यूज़ :

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को फिर से बालासोर जाएंगे, रेल हादसे के दौरान मदद करने वाले लोगों से करेंगे मुलाकात

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 16, 2023 18:27 IST

केंद्रीय मंत्री रेल दुर्घटना के कठिन समय के दौरान लोगों के बचाव में आए डॉक्टरों, नर्सों और चिकित्सा कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें धन्यवाद देंगे। वह रेल अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे और क्षेत्र के लोक प्रशासन विभाग से भी मिलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअश्विनी वैष्णव 21 जून को फिर से बालासोर का दौरा करने वाले हैंअधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगेपीड़ितों को बचाने और सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों से भी मिलेंगे

नई दिल्लीः ओडिशा के बालासोर में हुई दुखद रेल दुर्घटना के दो सप्ताह बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को फिर से बालासोर का दौरा करने वाले हैं। यह यात्रा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हो रही है। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री  योग गतिविधियों में हिस्सा लेने के अलावा संबंधित अधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगे, जिन्होंने दुखद ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों की देखभाल की।

केंद्रीय मंत्री रेल दुर्घटना के कठिन समय के दौरान लोगों के बचाव में आए डॉक्टरों, नर्सों और चिकित्सा कर्मचारियों से भी मुलाकात करेंगे और उन्हें धन्यवाद देंगे। बता दें कि 2 जून को एक ट्रेन दुर्घटना में चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस, हावड़ा जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी आपस में टकरा गए थे जिसमें 288 लोगों की जान चली गई थी।

केंद्रीय मंत्री रेल दुर्घटना के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान पीड़ितों को बचाने और सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों, नर्सों और चिकित्सा कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। वह रेल अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे और  क्षेत्र के लोक प्रशासन विभाग से भी मिलेंगे और उदारतापूर्वक सहायता प्रदान करने वाले स्थानीय व्यक्तियों से बातचीत करेंगे।

बता दें कि ओडिशा के बालासोर में हुई दुखद रेल दुर्घटना की सीबीआई जांच भी जारी है। रेल हादसे के तुरंत बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दुर्घटना स्थल पर भी पहुंचे थे और पूरा राहत और बचाव कार्य उनकी देख रेख में ही हुआ। हालांकि सीबीआई जांच के निर्णय पर विपक्षी दलों ने सवाल भी उठाए थे। कांग्रेस का कहना है कि सीबीआई जांच के नाम पर देश का ध्यान भटकाया जा रहा है। CAG रिपोर्ट में सामने आ चुका है कि 2017 से अब तक कितनी बार ट्रेन दुर्घटनाएं हुईं हैं। इस पर न प्रधानमंत्री ध्यान दे रहे और न रेलमंत्री।

कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि  2017 से 2022 के बीच हर 10 में 7 हादसे ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण हुए। कांग्रेस ने इस हादसे को लापरवाही का नतीजा बताया था। 

टॅग्स :Ashwini Vaishnavरेल हादसाTrain AccidentएनडीआरएफNDRF
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया