लाइव न्यूज़ :

टिकट बुकिंग के लिए IRCTC के अलावा किसी और ऐप का करते हैं इस्तेमाल, तो संभल जाइए, देने होंगे इतने पैसे

By भारती द्विवेदी | Updated: July 21, 2018 14:08 IST

आईआरसीटीसी भारतीय रेलवे की सहयोगी कंपनी है। जो कि टूरिज्म, ऑनलाइन टिकट और कैटरिंग का काम करती है।

Open in App

नई दिल्ली, 21 जुलाई: अगर आप रेलवे टिकट बुकिंग के लिए किसी और ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो अब ये आपके जेब पर मंहगा पड़ने वाला है। किसी और ऐप से टिकट बुक करने पर आईआरसीटीसी (IRCTC) आपसे एडिशनल चार्ज लेने वाला है। IRCTC ने किसी और साइट या ऐप से टिकट बुक करने पर 12 रुपए चार्ज लगाने का फैसला किया है। साथ ही आपको टैक्स भी देने होंगे। इन सबके अलावा IRCTC  बाकी पोर्टल्स से 5 रुपये विज्ञापन के, 15 रुपये कैशबैक ऑफर्स या टिकट क्लब करने के लिए चार्ज करेगा। थर्ड पार्टी के क्रॉस सेलिंग के लिए भी 25 रुपये अडिशनल चार्ज देने होंगे।

मेक माय ट्रिप, यात्रा, पेटीएम और क्लियर ट्रिप जैसी साइट्स और ऐप से IRCTC  पहले सिर्फ सालाना मेंटेंस चार्ज लेती थी। IRCTC के इस फैसले से इन प्राइवेट कंपनियों नाखुश दिख रही हैं। उनका कहना है कि के इस फैसले से उनको काफी नुकसान होगा। साथ ही IRCTC की अपनी वेबसाइट के मुकाबले वे गैर-प्रतिस्पर्धी हो जाएंगी।

IRCTC के कॉट्रैक्ट के अनुसार, अगर 70 इन्कॉयरी पर एक टिकट की बुकिंग नहीं हुई तो हर इन्कॉयरी के लिए 25 पैसे देने पड़ते हैं। IRCTC की सर्विस प्राइवडर कंपनियों का कहना है कि IRCTC का एयरलाइंस के साथ अलग से करार है। जिसमें टिकट बुकिंग पर उन्हें पैसा मिलता है। दूसरी तरफ टिकट की सेल पर रेलवे भी हमसे चार्ज वसूलता है। IRCTC के कॉन्ट्रैक्ट में 'लुक टू बुक' रेशियो का जिक्र किया गया है।

साथ ही IRCTC ने अब अपने सिस्टम को सर्विस प्रवाइडर्स के लिए खोलने का फैसला लिया है। उसकी सर्विस प्रवाइडर्स कंपनी कस्टमर को अब बाकी फैसिलिटीज भी मुहैया करा सकती हैं, जैसे- पीएनआर स्टेटस सर्च और अन्य पूछताछ सेवाएं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :इंडियन रेलवेआईआरसीटीसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSwiggy और IRCTC ने देशभर के 152 स्टेशनों पर 'ट्रेन में खाना' सर्विस शुरू की

भारतहोली से पहले IRCTC ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, अब ये दस्तावेज जरूरी

भारतअपने आधार को IRCTC अकाउंट से करें लिंक, मिलेंगे 5 बड़े फायदे; 99% लोग इस सुविधा से अनजान

भारतमहंगा होने वाला है ट्रेन का सफर, 26 दिसंबर से बढ़ जाएगा ट्रेन टिकट का प्राइस

भारतयात्री ध्यान दें! अब IRCTC से टिकट बुक करने के लिए ये काम करना होगा जरूरी, लागू हुआ नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?