लाइव न्यूज़ :

शहरों के बीच बस सेवा का विस्तार करेगी रेल यात्री, 10 करोड़ डॉलर करेगी निवेश

By भाषा | Updated: October 8, 2019 15:44 IST

ऑनलाइन ग्राहकों को सेवा देने के साथ ‘इंट्र सिटी’ के तहत रेल यात्री यात्रियों के लिये एयर कंडीशन लाउंज बना रही है। इसमें टिकटों की ऑफलाइन बिक्री का प्रावधान होगा।

Open in App

 यात्रा से जुड़ी ऑनलाइन स्टार्टअप कंपनी रेल यात्री शहरों के बीच बस सेवा का विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी की अगले दो साल में 10 करोड़ डॉलर तक के निवेश से अपनी मौजूदा बसों की संख्या बढ़ाकर 2,000 करने की योजना है। रेल यात्री के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से युक्त कंपनी शहरों के बीच ‘मल्टी-मॉडल’ परिवहन समाधान पेश करने को तैयार है। यह कदम कम-से-कम 10 लाख यात्रियों को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा है जो ट्रेन टिकट पक्की (कन्फर्म) नहीं होने के कारण यात्रा को लेकर परेशान होते हैं।

रेल यात्री के मुख्य व्यापार अधिकारी स्वपनिल त्रिपाठी ने फोन पर पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘हमारा ब्रांड ‘इंट्र सिटी’ 12 शहरों में पहले से काम कर रहा है। फिलहाल हमारे पास 65 बसों का बेड़ा है। हम अगले दो साल में इसकी संख्या संख्या बढ़ाकर 2,000 करने की दिशा में काम कर रहे हैं। यह पूरे देश में सभी महत्वपूर्ण मार्गों पर होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बेड़े में वृद्धि के साथ ‘इंट्र सिटी’ संभवत: देश में दो शहरों के बीच सेवा देने वाला सबसे बड़ा बस सेवा ब्रांड होगा।’’

त्रिपाठी ने कहा कि यूरोपीय स्मार्ट बस सेवा फ्लिक्सबस के मॉडल पर आधारित ‘इंट्र सिटी’ फिलहाल उत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत में सीमित मार्गों पर परिचालन में है। उन्होंने कहा, ‘‘...सभी बसें पट्टे पर लिये गये हैं। हमारी अगले वित्त वर्ष में इंट्र सिटी सेवाएं शुरू करने की योजना है।’’

ऑनलाइन ग्राहकों को सेवा देने के साथ ‘इंट्र सिटी’ के तहत रेल यात्री यात्रियों के लिये एयर कंडीशन लाउंज बना रही है। इसमें टिकटों की ऑफलाइन बिक्री का प्रावधान होगा।

विस्तार परियोजना के वित्त पोषण के बारे में उन्होंने कहा कि स्टार्टअप कंपनी पहले 1.5 करोड़ डॉलर जुटा सकती है और 2 से 2.5 करोड़ डॉलर पर काम जारी है। रेल यात्री के मौजूदा निवेशकों में नंदन निलेकणि, ओमिदयार नेटवर्क, ब्लूम वेंचर्स ओर हेलिओन वेंचर्स शामिल हैं। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन