लाइव न्यूज़ :

झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेलमंत्री, स्टेशन पर ली चाय की चुस्की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2021 12:01 IST

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव उड़ीसा के झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन आज सुबह अचानक पहुंच गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी।

Open in App
ठळक मुद्देस्टेशन पर लिया चाय और बिस्किट का स्वादअपने औचक निरीक्षण को ट्विटर पर किया शेयर

मंगलवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव उड़ीसा के झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण पर पहुंचे, जहां उन्होंने सुबह की चाय का स्वाद लिया। मंत्री ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी। स्टेशन पर चाय बिस्किट का स्वाद लेते हुए उन्होंने चायवाले से भी संवाद किया और गर्म गर्म चाय की तारीफ की। 

रेल मंत्री ने झारसुगुड़ा में दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) और पूर्वी तट रेलवे (ईसीओआर) के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में एसईआर और ईसीओआर की महाप्रबंधक अर्चना जोशी के अलावा एसईआर, ईसीओआर और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान अधिकारी भी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि रेलमंत्री पहले एक बेहतरीन आईएएस अधिकारी भी रह चुके हैं। सिविल सेवा के बाद वे उद्यमी बने और फिर राज्यसभा सांसद। इसी साल मोदी सरकार की कैबिनेट विस्तार में उन्हें रेल मंत्रालय और सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। बताया जाता है कि कोरोना महामारी के दौर में कई नीतियों के निर्धारण में उनकी भी अहम भूमिका रही। 

टॅग्स :Railway Ministryमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील