लाइव न्यूज़ :

'काला जादू' जैसे अंधविश्वासी शब्दों का इस्तेमाल बंद करें, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 11, 2022 10:22 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कुछ लोगों ने अपनी निराशा को खत्म करने के लिए 5 अगस्त को 'काला जादू' फैलाने की कोशिश की, लेकिन काला जादू से बुरे दिन खत्म नहीं होते। वहीं, अब पीएम मोदी के इस बयान पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।राहुल गांधी ने बेरोजगारी और महंगाई को लेकर ट्वीट किया।राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को महंगाई नहीं दिखती? बेरोजगारी नहीं दिखती?

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को बेरोजगारी और महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने बुधवार को महंगाई के विरोध में पांच अगस्त को काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था और कहा था कि जो लोग काले जादू में विश्वास करते हैं वे कभी भी फिर से लोगों का विश्वास नहीं जीत पाएंगे। पीएम मोदी के इस बयान के बाद गांधी की टिप्पणी सामने आई।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री को महंगाई नहीं दिखती? बेरोजगारी नहीं दिखती? अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए 'काला जादू' जैसी अंधविश्वासी बातें करके पीएम पद की गरिमा को गिराना और देश को भटकाना बंद कीजिए, प्रधानमंत्री जी। जनता के मुद्दों पर जवाब तो देना ही पड़ेगा।"

बता दें कि पीएम मोदी ने हरियाणा के पानीपत में कहा था, "पांच अगस्त को हमने देखा कि कैसे कुछ लोगों ने 'काला जादू' फैलाने की कोशिश की। ये लोग सोचते हैं कि काले कपड़े पहनने से उनके दुर्दिन खत्म हो जाएंगे । लेकिन वे नहीं जानते कि जादू टोना, काला जादू और अंधविश्वास में लिप्त होकर वे फिर से लोगों का विश्वास अर्जित नहीं कर सकते।" कांग्रेस नेताओं ने पांच अगस्त को महंगाई के मुद्दे पर संसद परिसर के भीतर और बाहर काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया था।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप