लाइव न्यूज़ :

नए कांग्रेस अध्यक्ष को 'रिमोट कंट्रोल' कहने को लेकर भड़के राहुल गांधी, बोले- किसी को भी ऐसा कहना अपमानजक है

By रुस्तम राणा | Updated: October 8, 2022 21:27 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए लड़ने वाले दोनों उम्मीदवारों की अपनी स्थिति और साथ ही उनके अपने दृष्टिकोण हैं। दोनों में से किसी को भी 'रिमोट कंट्रोल' कहना अपमानजनक है।" 

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा- दोनों में से किसी उम्मीदवार को भी 'रिमोट कंट्रोल' कहना अपमानजनक हैउन्होंने कहा- हम एक फासीवादी पार्टी नहीं हैं, हम एक ऐसी पार्टी हैं जो बातचीत में विश्वास करती है

बेंगलुरु: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को नए कांग्रेस अध्यक्ष को 'रिमोट कंट्रोल' कहने के सवाल पर अपना जवाब दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि जो कोई भी पार्टी का नया अध्यक्ष चुना जाएगा, उसे निर्णय लेने और संगठन चलाने की पूरी छूट होगी।

अपनी पार्टी की 'भारत जोड़ी यात्रा' के कर्नाटक चरण के दौरान मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए लड़ने वाले दोनों उम्मीदवारों की अपनी स्थिति और साथ ही उनके अपने दृष्टिकोण हैं। दोनों में से किसी को भी 'रिमोट कंट्रोल' कहना अपमानजनक है।" 

राहुला गांधी ने आगे अपनी पार्टी के रुख के बारे में बात करते हुए कहा, "हम एक फासीवादी पार्टी नहीं हैं। हम एक ऐसी पार्टी हैं जो बातचीत में विश्वास करती है और हम विभिन्न दृष्टिकोणों का स्वागत करते हैं। हम जानते हैं कि चुनाव जीतने के लिए हमें एक टीम के रूप में काम करना होगा।" 

उन्होंने कहा, हमारा संविधान कहता है कि भारत राज्यों का एक संघ है। इसका मतलब है कि हमारी सभी भाषाओं, राज्यों और परंपराओं का समान रूप से महत्वपूर्ण स्थान है। यह हमारे देश की प्रकृति है। देश में नफरत और हिंसा फैलाना एक राष्ट्रविरोधी कार्य है। हम नफरत और हिंसा फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति से लड़ेंगे।" मीडिया सत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि 22 साल के अंतराल के बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है। शीर्ष पद के लिए एक तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे हैं जो गांधी परिवार के विश्वनीय हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद शशि थरूर हैं, जिन्हें जी-23 का सदस्य माना जाता है। यह ग्रुप पार्टी में सुधारों की खुलकर वकालत करता है। अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होंगे। जबकि मतों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी।

 

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार