लाइव न्यूज़ :

'माता खीर भवानी की कृपा आप पर बनी रहे...', पीएम मोदी को राहुल गांधी की चिट्ठी, कश्मीरी पंडितों का किया जिक्र

By विनीत कुमार | Updated: February 3, 2023 19:59 IST

राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों से जुड़े मुद्दे का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। राहुल गांधी ने लिखा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कश्मीरी पंडित उनसे मिले थे और अपनी मुश्किलें बताई।

Open in App
ठळक मुद्दे राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों की मुश्किलों का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है।राहुल गांधी ने लिखा है कि सरकारी अधिकारी बिना सुरक्षा गारंटी कश्मीरी पंडितों को घाटी में जाने के लिए विविश कर रहे हैं।राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा करना निर्दयी कदम है और पीएम नरेंद्र मोदी को इस पर उचित कदम उठाना चाहिए।

नई दिल्ली: 'भारत जोड़ो यात्रा' पूरी करने के बाद दिल्ली लौट चुके राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों की मुश्किलों का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। राहुल गांधी ने पीएम को लिखी इस चिट्ठी को ट्विटर पर भी साझा किया है। राहुल ने लिखा है कि भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम चरण में कश्मीरी पंडित उनसे मिले थे और अपनी मुश्किलें बताई।

राहुल ने चिट्ठी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'प्रधानमंत्री जी, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कश्मीरी पंडितों के प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे मिलकर अपने दुखद हालात बताए। आतंकियों की टारगेटेड किलिंग के शिकार कश्मीरी पंडितों को बिना सुरक्षा गारंटी घाटी में जाने के लिए विवश करना निर्दयी कदम है। आशा है, आप इस विषय में उचित कदम उठाएंगे।'

राहुल गांधी ने लिखा, 'आतंकियों द्वारा हाल में कश्मीरी पंडितों व अन्य लोगों की लगातार टारगेटेड हत्याओं ने घाटी नें डर और निराशा का माहौल बना दिया है। कश्मीरी पंडितों के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सरकार के अधिकारी उन्हें कश्मीर घाटी वापस काम पर जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।'

उपराज्यपाल द्वारा भिखारी शब्द का प्रयोग गैर-जिम्मेदाराना

राहुल गांधी ने चिट्ठी में आगे लिखा, 'अपनी सुरक्षा और परिवार की चिंताओं को लेकर गुहार लगा रहे कश्मीरी पंडितों को आज जब सरकार से हमदर्दी और अपनेपन की उम्मीद है तब उप-राज्यपाल जी द्वारा उनके लिए भिखारी जैसे शब्दों का प्रयोग गैर जिम्मेदाराना है। प्रधानमंत्री जी, शायद आप स्थानीय प्रशासन की इस असंवेदनशीलता से परिचित न हों।'

चिट्ठी के आखिरी हिस्से में राहुल ने लिखा, 'मैंने कश्मीरी पंडित भाईयों-बहनों को भरोसा दिया है कि उनकी चिंताओं व मांगों को आप तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करूंगा। मुझे उम्मीद है कि यह सूचना मिलते ही आप इस बारे में उचित कदम उठाएंगे। माता खीर भवान की कृपा आप पर बनी रहे।'

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीरकश्मीरी पंडितभारत जोड़ो यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम