लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने ट्वीट कर जम्मू-कश्मीर का हिस्सा पाकिस्तान में दिखाया, बीजेपी के पलटवार के बाद किया डिलीट, जानें क्या था पोस्ट में?

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 13, 2020 08:26 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पहले जम्मू-कश्मीर के नक्शे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने विवादित नक्शा ट्वीट किया था। जिसपर काफी विवाद हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के ट्वीट के बाद बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर पलटवार किया। हुल गांधी को ट्वीट पर इतना ट्रोल किया गया कि उन्होंने बाद में उसे डिलीट किया। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के किए एक ट्वीट पर विवाद हो रहा है। 12 फरवरी को राहुल गांधी ने कोरोना वायरस को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का हिस्सा बताया। जिसपर विवाद हो गया है। राहुल गांधी को ट्वीट पर इतना ट्रोल किया गया कि उन्होंने बाद में उसे डिलीट किया। 

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, 'कोरोना वायरस हमारे लोगों और हमारी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही गंभीर खतरा है। मेरे हिसाब से सरकार इस खतरे को गंभीरता से नहीं ले रही है। समय पर कदम उठाने की जरूरत है।'

राहुल गांधी के ट्वीट के बाद बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने कहा, 'आप बार-बार उस नक्शे का इस्तेमाल क्यों करते हैं, जिसमें जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग दिखाया गया है?'  जिसके बाद राहुल गांधी ने वह ट्वीट डिलीट कर दिया और उसी संदशे के साथ एक न्यूज स्टोरी के साथ दूसरा ट्वीट किया।

चीन में कोरोना वायरस ने लीं 1,110 जानें, 44000 से अधिक मामले आए सामने

12 फरवरी तक चीन में घातक कोरोना वायरस से 97 और लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,110 हो गई और इसके अभी तक 44,653, से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में 97 लोगों की जान चली गई और 2,015 नए मामलों की पुष्टि होने की खबरें हैं। वहीं जिनेवा में एक सम्मेलन के दौरान विश्व स्वास्थय संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस को आधिकारिक तौर पर ‘सीओवीआईडी-19’ नाम दिया है। आयोग ने बताया कि शनिवार को जिन 97 लोगों की जान गई उनमें से 94 हुबेई प्रांत के थे, जहां इस वायरस के कारण सर्वाधिक लोग मारे गए हैं।

 

टॅग्स :राहुल गांधीजम्मू कश्मीरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?