लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- मोदी जी ने 8 नवंबर 2016 को जो पासा फेंका, उसका भयानक नतीजा अगस्त 2020 में आया सामने

By अनुराग आनंद | Updated: September 3, 2020 13:58 IST

इस वीडियो से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर नरेंद्र मोदी सरकार को देश के आर्थिक हालातों को लेकर जिम्मेदार ठहराते हुए छह बिंदुओं पर हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी लगातार पिछले कुछ दिनों से देश की अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हैं।राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार देश को खतरे की ओर धकेल रही है रही है। राहुल गांधी ने कहा कि जो पांसा 8 नवंबर 2016 को फेंका गया था, उसका एक भयानक नतीजा 31 अगस्त 2020 को सामने आया।

नई दिल्ली:राहुल गांधी ने एक बार फिर से एक वीडियो को ट्वीट कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी का ‘कैश-मुक्त’ भारत दरअसल ‘मज़दूर-किसान-छोटा व्यापारी’ मुक्त भारत है। 

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि जो पांसा 8 नवंबर 2016 को फेंका गया था, उसका एक भयानक नतीजा 31 अगस्त 2020 को सामने आया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि GDP में गिरावट के अलावा नोटबंदी ने देश की असंगठित अर्थव्यवस्था को कैसे तोड़ा ये जानने के लिए मेरा वीडियो देखिए।

इससे पहले राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर इन छह बिंदुओं पर हमला बोला-

देश के आर्थिक हालातों को लेकर हमलावर कांग्रेस की धार आज उस समय तेज़ हो गयी जब राहुल गांधी ने छह बिंदुओं पर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया जीडीपी में -23.9 फीसदी की ऐतिहासिक गिरावट, 12 करोड़ लोगों की नौकरी का जाना, 45 वर्षों में सर्वाधिक बेरोज़गारी, केंद्र द्वारा राज्य सरकारों को जीएसटी का भुगतान ना करना, दुनिया भर से अधिक कोरोना के मामलों में होने वाला हर रोज़ का इज़ाफा, हमारी सीमाओं में बाहरी ताक़तों की घुसपैठ, यह सब मोदी द्वारा पैदा की गयी स्थिति के कारण देश झेल रहा है।

राहुल लगातार पिछले कुछ दिनों से देश की अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हैं। राहुल ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार देश को खतरे की ओर धकेल रही है रही है। वे अपने दंभ के कारण अनजान बने  हुए हैं और इसीलिए वास्तविक चिंताओं से उनका कोई सरोकार नहीं है। 

कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार पर चौतरफा हमला किया-

बता दें कि जहां एक ओर राहुल ने आर्थिक मुद्दों को लेकर हमला बोला तो दूसरी ओर पी चिदंबरम ने ट्वीट किया कि पांच दिनों में पीएम केयर फंड को 3076 करोड़ रुपये मिले लेकिन इन दयालु दाताओं के नाम क्यों सार्वजनिक नहीं किये जायेंगे।  उन्होंने मोदी पर तंज कसा और पूछा  कि दान दाताओं के नाम उजागर करने से आखिर क्यों डर रहे हैं।

पार्टी ने सोची समझी रणनीति के तहत मोदी सरकार पर अपने हमले की जंग  रखा।  पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि  आम आदमी जी डी  पी का क्या असर होगा नहीं जानता लेकिन ये ज़रूर जानता है कि  मज़दूरों के मुँह का निवाला छिनना ज़ुल्म है, लोगों का नंगे पावों चलना और बसों का खाली खड़े रहना पाप है। 

सुरक्षा उपकरण मांगने पर डॉक्टरों के ट्विटर अकाउंट डिलीट करा देना तानाशाही है, नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन डिज़ास्टर स्ट्रोक थे जिसे ये सरकार मास्टर स्ट्रोक बता कर झूठ बोल रही है। 14 सितम्बर से शुरू हो रहे संसद सत्र में प्रश्न काल  कराने पर भी विपक्ष हमलावर है।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष