लाइव न्यूज़ :

NEET Controversy: "पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध रोक दिया लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पाए", राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

By अंजली चौहान | Updated: June 20, 2024 16:24 IST

NEET Controversy: NEET मुद्दे और यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द होने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय संकट है

Open in App
ठळक मुद्देनीट परीक्षाओं में धांधली को लेकर राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशानाराहुल गांधी ने परीक्षा रद्द होने को राष्ट्रीय संकट कहाकेंद्र सरकार को घेरते हुए राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की

NEET Controversy: देश में इस समय नीट यूजी और यूजीसी नेट 2024 परीक्षाओं में धांधली का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस मुद्दे को उछालते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरते हुए करारा तंज कसा है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की कामियां गिनाते हुए कहा, "पेपर लीक के पीछे का कारण यह है कि शिक्षा प्रणाली पर भाजपा के मूल संगठन ने कब्जा कर लिया है। जब तक इसे उलटा नहीं किया जाता, पेपर लीक होते रहेंगे।" कांग्रेस नेता ने कहा, "मोदी जी ने इस कब्जे में मदद की है, यह एक राष्ट्र-विरोधी गतिविधि है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "कहा जा रहा था कि मोदी जी ने रूस-यूक्रेन युद्ध रोक दिया। लेकिन कुछ कारणों से नरेंद्र मोदी इसे रोक नहीं पाए हैं या रोकना नहीं चाहते हैं। भारत में पेपर लीक बंद करो।"

राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। कांग्रेस नेता ने पत्रकारों के जवाब देते हुए नीट और नेट के एग्जाम को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, "...यह एक राष्ट्रीय संकट है, यह एक आर्थिक संकट है, यह एक शैक्षणिक संकट है, संस्थागत संकट है। लेकिन मुझे कोई प्रतिक्रिया नहीं दिख रही है। ..बिहार के संबंध में हमने कहा है कि जांच होनी चाहिए और जिन्होंने पेपर लीक किया है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।''

पीएम का मुख्य एजेंडा स्पीकर का चुनाव है-  राहुल गांधी

एनईईटी मुद्दे और यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द होने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ''पीएम  की चुप्पी इसलिए है क्योंकि सरकार अपंग हैं। फिलहाल, पीएम का मुख्य एजेंडा स्पीकर का चुनाव है। वह परेशान हैं अपनी सरकार और अध्यक्ष के बारे में...प्रधानमंत्री मनोवैज्ञानिक रूप से ढह गए हैं और उन्हें इस तरह की सरकार चलाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।"

उन्होंने कहा, "मोदी का सरकार चलाने का विचार लोगों में डर पैदा करना है इस चुनाव में मोदी का सफाया हो गया है। अगर वाजपेयी जी या मनमोहन सिंह जी होते तो शायद वे बच पाते क्योंकि उनमें विनम्रता, सम्मान और मेल-मिलाप था। लेकिन नरेंद्र मोदी इन सब में विश्वास नहीं करते।''

टॅग्स :राहुल गांधीनीटयूजी नीट परीक्षायूजीसी नेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल