लाइव न्यूज़ :

Election 2024: MP के बालाघाट में आदिवासियों के बीच राहुल गांधी ने कहीं 10 बड़ी बातें

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: April 8, 2024 16:54 IST

मध्य प्रदेश के बालाघाट सिवनी में चुनावी सभा में राहुल गांधी ने आदिवासियों को लेकर कई बड़ी बातें कहीं। राहुल गांधी ने वन अधिकार कानून से लेकर कांग्रेस के मेनिफेस्टो की भी बात आदिवासियों के बीच रखी।।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में राहुल के प्रचार का आगाज,आदिवासी सीटों पर की जनसभाराहुल ने आदिवासियों को गिनाई कांग्रेस की गारंटी

मध्य प्रदेश में पहले चरण में होने वाले मतदान से पहले राहुल गांधी ने आज आदिवासी बाहुल बालाघाट सिवनी और शहडोल में चुनावी सभा की। राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार में पीएम मोदी अमित शाह से लेकर आरएसएस को भी निशाने में लिया।

 राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में हुई चुनावी सभा की 10 बड़ी बातों को समझे तो..... 

1- राहुल गांधी ने आदिवासियों को बताया कि कांग्रेस के आदिवासी शब्द और बीजेपी आरएसएस के वनवासी शब्द के क्या मायने हैं।

2- राहुल गांधी ने आदिवासियों को बताया कि देश की सरकार 90 अफसर चलाते हैं जिनमें सिर्फ एक आदिवासी अफसर है। आबादी के हिसाब से आदिवासियों की भागीदारी नहीं है।। 

3- राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी और कांग्रेस सरकार के समय लिए गए फैसलों को गिनाया। राहुल ने बताया कि कांग्रेस ने जमीन का हक आदिवासियों को दिया और बीजेपी आदिवासियों की जमीन छीनकर उद्योगपतियों को देती है।

4- राहुल ने बताया कि कांग्रेस सरकार में आने पर दलित आदिवासी ओबीसी गरीब वर्ग की महिलाओं के खाते में एक लाख डालेगी।

5-  एमपी में राहुल गांधी ने सबसे ज्यादा बेरोजगारी होने की बात कही। राहुल ने कहा युवा और व्यापारी वर्ग परेशान है। कांग्रेस सत्ता में आई तो सरकारी 30 लाख वैकेंसी तत्काल भरी जाएंगी 

6- राहुल गांधी ने मनरेगा की तरह नए कानून के तहत 1 साल की अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने का ऐलान किया। 

7- राहुल ने पेपर लीक के खिलाफ कानून बनाने और प्राइवेट कंपनी से पेपर की चेकिंग को बंद करने का ऐलान किया।  

8- राहुल ने किसानों का कर्ज माफ और न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का कानून बनाने का ऐलान किया। फसल बीमा योजना में 30 दिन में किसानों को क्लेम की राशि दिलाने का वायदा किया। 

 9- राहुल ने आदिवासियों को बताया कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो भोपाल या दिल्ली से नहीं बल्कि लोकल एरिया से सरकार चलेगी एससी एसटी छात्रों को दोगुनी छात्रवृत्ति दी जाएगी। 

10- राहुल ने कांट्रेक्ट नौकरियों को बंद करने और परमानेंट भर्ती करने का भी ऐलान किया राहुल ने 1 साल के अंदर वन अधिकार क्लेम सेटल करने का भी भरोसा दिया  

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshराहुल गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो