लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव: डिलीवरी बॉय के संग स्कूटी पर दिखे राहुल गांधी, करीब 2 किलोमीटर का सफर किया तय, देखें वायरल वीडियो

By आजाद खान | Updated: May 7, 2023 17:46 IST

जारी इस वीडियो में यह देखा गया है कि राहुल गांधी एक डिलीवरी बॉय के संग स्कूटी पर सवारी कर रहे है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इससे करीब दो किलोमीटर का सफर तय किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में राहुला गांधी को स्कूटी का सफर करते हुए देखा गया है। उन्हें एक डिलीवरी बॉय के संग यात्रा करते हुए देखा गया है। बता दें कि कर्नाटक में आज पीएम मोदी और अमित शाह ने भी रोड शो किया है।

बेंगलुरु:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु में रोड शो के कुछ घंटो के बाद राहुल गांधी को एक डिलीवरी बॉय के स्कूटर पर सवारी करते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने डिलीवरी बॉय के स्कूटर पर चढ़ कर अपने होटल गए थे। इस घटना का वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें राहुल को बाइक पर सवार होते हुए कुछ दूर जाते हुए देखा गया है। 

बता दें कि आज पीएम मोदी ने भी आज बेंगलुरु में आठ किलोमीटर का एक रोड शो किया है जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हुई थी। यही नहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आज यहां एक रोड शो किया था और जिसमें भी लोगों की काफी भीड़ जमा हुई थी। 

क्या दिखा वीडियो में

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में यह देखा गया है कि राहुल गांधी एक जगह से निकल रहे है और उनके साथ कई लोग भी है। इस दौरान उन्हें कोई पुकारता है और एक बच्चे से मिलवाता है जिससे वह कुछ देर बात करते है और फिर बाइक पर सवार हो कर वहां से चले जाते है। राहुल बच्चे से बात करने के एक हेलमेट पहनते है और फिर एक डिलीवरी बॉय के स्कूटर पर सवार होकर चलने लगते है। 

आगे-आगे राहुल की बाइक चलती है और पिछे से उनकी सुरक्षाकर्मी बाइक के पीछे-पीछे दौड़ते हुए दिखाई देते है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी बाइक पर सवार होकर होटल गए थे और केवल दो किलोमीटर की यात्रा ही तय की है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने किसी बाइक की सवारी की है बल्कि इससे पहले वे खुद जनता के बीच बाइक चला चुके हैं। 

राहुल ने शनिवार को किया था डीयू का दौरा

इससे पहले राहुल गांधी ने डीयू का भी दौरा किया था। ऐसे में इस मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शनिवार को कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक छात्रावास में ‘‘अचानक और अनधिकृत’’ दौरे से सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई और विश्वविद्यालय के अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। 

बता दें कि गांधी ने शुक्रवार को स्नातकोत्तर छात्रावास का दौरा किया था। इस दौरान कांग्रेस नेता ने छात्रों से बातचीत की और उनके साथ भोजन किया था। इस पर डीयू ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस दौरे से कई छात्रों को दोपहर के भोजन के दौरान दिक्कतें हुईं और उनके लिए गंभीर सुरक्षा चिंता पैदा हो गई थी। डीयू ने कहा कि छात्रावास प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया है। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023राहुल गांधीअमित शाहनरेंद्र मोदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’