लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने एडीसी बैंक मानहानि मामले से मुक्त करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: February 3, 2021 21:31 IST

Open in App

अमहदाबाद, तीन फरवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अहमदाबाद जिला सहकारी (एडीसी) बैंक द्वारा उनके खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मामले में आरोपमुक्त किए जाने का अनुरोध बुधवार को किया।

उन्होंने अदालत से यह अनुरोध शिकायकर्ता के लगातार अनुपस्थित रहने के आधार पर किया है।

राहुल गांधी के वकील पीएस चम्पनेरी ने बताया कि अदालत बैंक के अध्यक्ष एवं शिकायतकर्ता अजय पटेल के आवेदन को रद्द कर चुकी है जिसमें उन्होंने उपस्थित होने से छूट एवं सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया था।

वकील ने दावा किया कि पटेल कई मौकों पर सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं हुए।

पटेल का आवेदन अस्वीकार होने के बाद गांधी के वकील ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एसपी दुलेरा की अदालत में मामले में आरोप मुक्त करने का आवेदन किया।

वकील चम्पनेरी ने कहा, ‘‘इन दो आवेदनों के खारिज होने से मामले में आरोपी को राहत देने का रास्ता खुलता है। इसलिए हमने आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता के तहत मामले से मुक्त करने के लिए आवेदन किया है।’’

राहुल गांधी के आवेदन पर अदालत 11 फरवरी को सुनवाई करेगी।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वर्ष 2016 में हुई नोटबंदी के शुरुआती पांच दिनों में बैंक द्वारा 750 करोड़ रुपये के पुराने नोट को बदलने में घोटाला करने का आरोप लगाया गया था जिसपर एडीसी बैंक एवं पटेल ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?