लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- केंद्र सरकार के इस फैसले से हुआ संविधान का उल्लंघन

By स्वाति सिंह | Updated: August 6, 2019 13:10 IST

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का प्रस्ताव को पेश किया है। उन्होंने पेश करते हुए कांग्रेस से सवाल पूछा कि कांग्रेस कश्मीर मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने लिखा कि बीजेपी के इस फैसले से राष्ट्र को खतरा है।लोकसभा में मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुनगठन विधेयक पेश किया।

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा कि बीजेपी के इस फैसले से राष्ट्र को खतरा है।

उन्होंने लिखा ' कार्यकारी शक्ति के इस दुरुपयोग का हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर प्रभाव है। केंद्र सरकार के इस फैसले से संविधान का उल्लंघन हुआ है।केंद्र सरकार के इस फैसले से राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। राष्ट्र उसके लोगों से बनता है ना कि जमीन के टुकड़े से।'

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का प्रस्ताव को पेश किया है। उन्होंने पेश करते हुए कांग्रेस से सवाल पूछा कि कांग्रेस कश्मीर मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करे। अमित शाह ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि यह कांग्रेस का मत है कि संयुक्त राष्ट्र जम्मू कश्मीर की निगरानी कर सकता है, यह कांग्रेस साफ करे। 

लोकसभा में मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुनगठन विधेयक पेश किया। यह विधेयक सोमवार को राज्य सभा में ध्वनी मत से पारित हुआ। नरेंद्र मोदी सरकार ने भारतीय संविधान की अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को खत्म कर दिया, जिसे राष्ट्रपति ने सोमवार को ही लागू कर दिया।

टॅग्स :राहुल गांधीधारा ३७०जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत