लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, पूछा- डीएसपी देविंदर सिंह पर मौन क्यों हैं पीएम, गृह मंत्री और NSA

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 17, 2020 06:03 IST

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ''डीएसपी देविंदर सिंह ने अपने घर पर तीन ेसे आतंकवादियों को अपने घर पर पनाह दी और उन्हें दिल्ली ले जाते हुए पकड़ा गया, जिनके हाथ में भारतीय नागरिकों का खून लगा है.''

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने डीएसपी देविंदर सिंह को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमलाकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पूछा- देविंदर सिंह पर खामोश क्यों हैं पीएम, गृह मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर घाटी से पुलिस अधिकारी देविंदर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) आजित डोभाल की खामोशी को लेकर सवाल किया और कहा कि सिंह के खिलाफ त्वरित अदालत में मुकदमा चलना चाहिए और दोषी पाए जाने पर उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए.

देविंदर सिंह की पुलवामा हमले में क्या भूमिका थी और उसे किसका संरक्षण मिल रहा था? कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ''डीएसपी देविंदर सिंह ने अपने घर पर तीन ेसे आतंकवादियों को अपने घर पर पनाह दी और उन्हें दिल्ली ले जाते हुए पकड़ा गया, जिनके हाथ में भारतीय नागरिकों का खून लगा है.''

उन्होंने कहा, ''उसके खिलाफ त्वरित अदालत में छह महीने के भीतर मुकदमा चलना चाहिए और अगर वह दोषी है तो उसे भारत के खिलाफ देशद्रोह के लिए कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. देविंदर सिंह पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और एनएसए खामोश क्यों हैं? पुलवामा हमले में देविंदर सिंह की क्या भूमिका थी? उसने और कितने आतंकवादियों की मदद की? उसे कौन संरक्षण दे रहा था और क्यों दे रहा था?''

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसदेविंदर सिंहनरेंद्र मोदीअमित शाहअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील