लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने 72 वर्षीय नर्स राजम्मा से की मुलाकात, जन्म के बाद सबसे पहले इन्होंने ने ही राहुल को उठाया था गोद में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2019 12:04 IST

राहुल गांधी ने केरल यात्रा के तीसरे दिन कोझिकोड में रोड शो में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी केरल के साथ यूपी जैसा बर्ताव नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा, बीजेपी वाले लोग गुस्से और नफरत की राजनीति करते हैं। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उन्हें बीजेपी और पीएम मोदी से कोई उम्मीद नहीं है। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की यात्रा पर हैं। आज( 9 जून) को केरल में उनका तीसरा दिन है। राहुल गांधी ने केरल यात्रा के तीसरे दिन कोझिकोड में आज रोड शो किया। रोड शो के पहले राहुल गांधी ने 72 वर्षीय महिला नर्स  राजम्मा वावथिल से मुलाकात की।  राजम्मा वावथिल वो महिला हैं, जो राहुल गांधी के जन्म के वक्त हॉस्पिटल में मौजूद थी। उनका दावा है कि जन्म के बाद सबसे पहले उन्होंने ही राहुल गांधी को गोद में उठाया था। 

राजम्मा वावथिल ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की। वायनाड निवासी राजम्मा ने उस वक्त राहुल से मिलने की इच्छा जाहिर की थी जब राहुल गांधी संसदीय क्षेत्र में नामांकन भरने गए थे। 

लोकसभा चुनाव-2019 के वक्त राहुल गांधी के नागरिकता विवाद के वक्त राजम्मा वावथिल ने कहा था कि उनके सामने ही राहुल गांधी का जन्म हुआ था। लोकसभा चुनाव के दौरान जब राहुल के नागरिकता पर सवाल उठे थे उस वक्त राजम्मा ने कहा था, ' उन्हें आज भी वह दिन अच्छे से याद जिस दिन राहुल गांधी का जन्म हुआ था। राजम्मा ने उस दिन को याद करते हुए बताया कि 'जब सोनिया गांधी को प्रसव के लिए ले जाया जा रहा था, तब राहुल के पिता राजीव गांधी और चाचा संजय गांधी, बाहर इंतजार कर रहे थे।'

राहुल गांधी ने केरल यात्रा के तीसरे दिन कोझिकोड में रोड शो में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी केरल के साथ यूपी जैसा बर्ताव नहीं करेंगे। राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी वाले लोग गुस्से और नफरत की राजनीति करते हैं। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उन्हें बीजेपी और पीएम मोदी से कोई उम्मीद नहीं है। 

राहुल गांधी ने पहली बार वायनाड लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा और जीते हैं। तीन दिवसीय दौरे में राहुल गांधी ने कांग्रेस की स्थानीय इकाई के नेताओं के साथ मुलाकात की है। 

टॅग्स :राहुल गांधीवायनाड लोकसभा सीटकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?