लाइव न्यूज़ :

SC/ST प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-मंतर पहुंचे राहुल गांधी, कहा- दलित विरोधी हैं नरेंद्र मोदी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 9, 2018 14:09 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पहुंचकर दलितों के प्रदर्शन को समर्थन दिया। राहुल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जिस जज ने एससी एसटी एक्ट में छेड़छाड़ की थी उसे मोदी सरकार ने ईनाम दिया।

Open in App

नई दिल्ली, 9 अगस्तः एससी/एसटी एक्ट और आरक्षण के मुद्दे पर कई दलित संगठन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।  गुरुवार को कांग्रेस अध्य राहुल गांधी प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी दलित विरोधी हैं। उनके दिल में दलितों के लिए कोई जगह नहीं है। हम सब मिलकर 2019 चुनाव में उन्हें हराएंगे। प्रदर्शन में सीपीआई (एमः के महासचिव सीताराम येचुरी भी जंतर-मंतर पहुंचे। 

राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी बड़ी बातेंः-

-  कांग्रेस ने हमेशा SC/ST एक्ट की रक्षा की है और आगे भी करती रहेगी। एससी-एसटी एक्ट हमारे प्रधानमंत्री राजीव गांधी लेकर आए थे।

- जहां भी बीजेपी की सरकार है, वहां पर दलितों पर हमला हो रहा है। जब मोदी सीएम थे, तब उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि दलितों को सफाई करने से आनंद मिलता है।

-  सुप्रीम कोर्ट के जिस जज ने SC/ST एक्ट पर फैसला दिया था, मोदी सरकार ने प्रमोशन के जरिए उन्हें ही इनाम दिया।

दलित संगठनों के इस प्रदर्शन की कुछ मांगे हैं। उनका कहना है कि अप्रैल में भारत बंद के दौरान गिरफ्तार किए गए दलित नेताओं को रिहा किया जाए। इसका अलावा दलितों के साथ अत्याचार में संलिप्त लोगों को जल्द से जल्द सजा मिले।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :राहुल गांधीएससी-एसटी एक्टनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे