लाइव न्यूज़ :

कड़ाके की ठंड में केवल टी-शर्ट पहनने पर कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को बताया 'सुपरह्यूमन'

By रुस्तम राणा | Updated: December 26, 2022 20:16 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी सुपरह्यूमन हैं, जबकि हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, लेकिन वह टी-शर्ट (अपनी भारत जोड़ो यात्रा के लिए) में बाहर जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलमान खुर्शीद ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी सुपरह्यूमन हैंउन्होंने कहा, राहुल गांधी एक योगी की तरह हैं जो अपनी 'तपस्या' को ध्यान से कर रहे हैंबोले- हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, लेकिन वह टी-शर्ट में बाहर जा रहे हैं

नई दिल्ली: कड़ाके की ठंड में राहुल गांधी टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। दिल्ली की सर्द हवाओं में भी कांग्रेस नेता टी-शर्ट पहने दिखाई दिए। उनके इस अवतार पर पार्टी के वरिष्ठ नेता ने उन्हें सुपरह्यूमन और योगी की संज्ञा दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी सुपरह्यूमन हैं, जबकि हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, लेकिन वह टी-शर्ट (अपनी भारत जोड़ो यात्रा के लिए) में बाहर जा रहे हैं। वह एक योगी की तरह हैं जो अपनी 'तपस्या' को ध्यान से कर रहे हैं। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार सुबह अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान कड़ाके की ठंड में कांग्रेस सांसद वीर भूमि में एक टी-शर्ट और पैंट में देखे गए और नंगे पांव चलते नज़र आए। जबकि पूरे उत्तर भारत में शीतलहर की वजह से सर्दी का सितम जारी है। राहुल गांधी ने टी-शर्ट पहनकर ही महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी को भी श्रद्धांजलि दी। 

 

टॅग्स :राहुल गांधीSalman Khurshidभारत जोड़ो यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो