लाइव न्यूज़ :

'राहुल गांधी नैचुरल लीडर हैं, उन्हें किसी पद की जरूरत नहीं', कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव पर बोले अधीर रंजन चौधरी

By रुस्तम राणा | Updated: September 23, 2022 17:50 IST

शुक्रवार को कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी को नैसर्गिक नेता (नैचुरल लीडर) बताया है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी नैचुरल लीडर हैं, उन्हें किसी पद की जरूरत नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नहीं होंगेउन्होंने कहा- बीजेपी की गांधी परिवार को नीचा दिखाने की कोशिश बंद होनी चाहिएकहा- कांग्रेस में लोकतंत्र है और अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे लेकिन क्या बीजेपी ने चुनाव किया था?

नई दिल्ली: 17 अक्टूबर को होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राहुल गांधी अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। शुक्रवार को कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी को नैसर्गिक नेता (नैचुरल लीडर) बताया है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी नैचुरल लीडर हैं, उन्हें किसी पद की जरूरत नहीं है। 

कांग्रेस सांसद ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नहीं होंगे। अब बीजेपी की गांधी परिवार को नीचा दिखाने की कोशिश बंद होनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा, कांग्रेस में लोकतंत्र है और अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे लेकिन क्या बीजेपी ने चुनाव किया था? उनके अध्यक्ष का फैसला नागपुर में लिया जाता है। 

आपको बता दें कि राहुल गांधी इस समय कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर व्यस्त हैं। उन्होंने इस चुनाव से दूर रहने का फैसला किया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और सांसद शशि थरूर का नाम सामने आ रहा है। जबकि अन्य नेताओं के भी रेस में शामिल होने की अटकलें भी लगने लगी हैं, जिनमें मनीष तिवारी का नाम भी शामिल हैं। 

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी और 24 से 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है और चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित होंगे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए