लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने विश्व में भारत के गिरते स्तर पर जताई चिंता, ठहराया मोदी सरकार को जिम्मेदार

By शीलेष शर्मा | Updated: March 20, 2022 20:12 IST

हाल में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में हार के बाद से बैकफुट पर चल रहे राहुल गांधी ने वैश्विक आंकड़ों का हवाला देते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है और उनकी नीतियों पर हमला करते हुए ट्वीट किया कि वह दिन दूर नहीं जब देश घृणा और आक्रोश को लेकर दुनिया के देशों की सूची में शिखर पर पहुंच जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा कि भारत भूख की सूची में 101वें और स्वतंत्रता की सूची में 119वें नंबर पर हैइसके अलावा खुशी देशवासियों के आकलन में हम दुनिया के देशों की तुलना में 136 नंबर पर हैंवह दिन दूर नहीं जब देश घृणा और आक्रोश में दुनिया के देशों की सूची में शिखर पर पहुंच जाएगा

नई दिल्ली:कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी के परोक्ष नेतृत्व को लेकर चल रहे विवाद के बावजूद मोदी सरकार पर राहुल के हमले की धार कमजोर नहीं पड़ रही है। खुद की पार्टी में जी-23 समूह के विरोध और भारी दबाव का सामने कर रहे राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री मोदी की सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

हाल में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में हार के बाद से बैकफुट पर चल रहे राहुल गांधी ने वैश्विक आंकड़ों का हवाला देते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है और उनकी नीतियों पर हमला करते हुए ट्वीट किया कि वह दिन दूर नहीं जब देश घृणा और आक्रोश को लेकर दुनिया के देशों की सूची में शिखर पर पहुंच जाएगा। 

विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट का हवाला देते हुये राहुल ने कहा कि सरकार की गलत सोच और विचारधारा के कारण हम 136 वें स्थान पर जा पहुंचे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भूख की सूची में 101 वां ,स्वतंत्रता की सूची में 119 वां और खुशी देशवासियों के आकलन में हम दुनिया के देशों की तुलना में 136 नंबर पर हैं। यह हालात तो आज हैं, यदि यही सिलसिला ज़ारी रहा तो वह दिन दूर नहीं जब हम दुनिया की ऐसी सोच और सामजिक व्यवस्था में शिखर पर होंगे, जो देश के विकास की दृष्टि से अत्यंत घातक साबित होगा।

राहुल गांधी ने दुनिया के खुशहाल देशों की सूची भी जारी की, जिसमें फिनलैंड ,डेनमार्क ,नेपाल ,बांग्लादेश ,पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देश भारत से अधिक खुशहाल हैं। गिरती अर्थव्यवस्था, गरीबी, महंगाई का भी जिक्र करते हुए राहुल गांधी यह बताने का प्रयास किया कि भारत के नीचे गिरने के अन्य दूसरे कारण कौन-कौन से हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसBJPमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?