लाइव न्यूज़ :

'सिद्धू मूसेवाला का 295 लगाओ...', अमेरिका में भारतीय ड्राइवर के साथ ट्रक की सवारी करते नजर आए राहुल गांधी, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: June 13, 2023 15:09 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका दौरे के दौरान ट्रक की भी सवारी करते नजर आए। इसका एक वीडियो उन्होंने ट्विटर पर भी साझा किया है।

Open in App

न्यूयॉर्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी हालिया यात्रा में वाशिंगटन डीसी से न्यूयॉर्क जाने के दौरान एक ट्रक की भी सवारी की। ट्रक की सवारी के दौरान उन्होंने ड्राइवर से कुछ गाने बजाने का भी अनुरोध किया और जब उनसे पूछा गया कि कौन सा गाना, तो उन्होंने जवाब दिया, 'सिद्धू मूसेवाला का 295 लगाओ।'

राहुल गांधी ने इस सफर का वीडियो ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने इस दौरान एक भारतीय ड्राइवर के साथ ट्रक की सवारी का आनंद लिया और अमेरिका में काम करने के अनुभवों के बारे में विस्तार से बात की। इस दौरान इस पर भी बात हुई कि कैसे यह भारत में ट्रक चलाने से अलग है।

राहुल गांधी ने जब पूछा- कितना कमा लेते हो

इस सफर के दौरान राहुल गांधी ने अमेरिका में ट्रक चला रहे भारतीय ड्राइवर से पूछा, 'आप कितना कमाते हैं?' इस पर तलजिंदर सिंह नाम के ट्रक चालक ने जवाब दिया कि वह भारत में जितना कमा सकता था, उससे कही अधिक कमाई अमेरिका में है।

ड्राइवर ने कहा, 'यह हम ट्रक वालों की वजह से है कि यहां निर्माताओं का काम होता है।' कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस ट्रक के सफर के दौरान इस बात पर संतोष जताते नजर आए कि अमेरिका में ट्रक ड्राइवर के आराम के अनुसार सीट बनाए जाते हैं, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है।

इस दौरान राहुल गांधी ने ट्रक ड्राइवर से इस बात पर भी चर्चा की कि भारत और अमेरिका में ड्राइवरों के लिए काम करने की स्थिति कैसे बेहद अलग-अलग है। इस दौरान राहुल गांधी ने हाल में भारत में ट्रक पर अपने सफर का भी जिक्र किया।

टॅग्स :राहुल गांधीअमेरिकाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार