लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कहा- वह हैं सबसे बड़े मूर्ख, नागरिकता अधिनियम नहीं समझते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2019 14:33 IST

नायब सिंह सैनी भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘अगर हम कहें कि मूर्खों में सब से बड़ा अगर कोई मूर्ख है तो मुझे लगता है कि राहुल गांधी है। क्योंकि राहुल गांधी को यही मालूम नहीं है कि सीएए क्या है, किसके लिए है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के कुरूक्षेत्र से भाजपा सांसद एवं पूर्व मंत्री नायब सिंह सैनी ने एक उकसाने वाली टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी को ‘‘सबसे बड़ा मूर्ख’’ बताया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को नहीं मालूम है कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) क्या है। 

हरियाणा के कुरूक्षेत्र से भाजपा सांसद एवं पूर्व मंत्री नायब सिंह सैनी ने एक उकसाने वाली टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी को ‘‘सबसे बड़ा मूर्ख’’ बताया और कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को नहीं मालूम है कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) क्या है। 

सैनी ने कहा कि कांग्रेस नेता इस बात से अवगत नहीं हैं कि संशोधित नागरिकता कानून किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा। भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘अगर हम कहें कि मूर्खों में सब से बड़ा अगर कोई मूर्ख है तो मुझे लगता है कि राहुल गांधी है। क्योंकि राहुल गांधी को यही मालूम नहीं है कि सीएए क्या है, किसके लिए है।’’ 

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी नहीं समझते हैं कि वह किस चीज का विरोध कर रहे हैं।’’ भाजपा नेता ने कांग्रेस की भी आलोचना करते हुए कहा कि उसके पास सरकार को घेरने के लिए कोई कोई मुद्दा नहीं है। 

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इसलिए यह (कांग्रेस) इस कानून पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। सैनी के साथ कैथल विधायक लीला राम गुर्जर भी थे। 

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले गुर्जर ने कहा था कि सीएए और एनआरसी का विरोध करने वालों का 'सफाया' एक घंटे में किया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि आज का भारत पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी का नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का है।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील