लाइव न्यूज़ :

अमेठी में पीएम मोदी पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'अच्छे दिन आएंगे' के बाद अब नया नारा 'चौकीदार चोर है' 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 22, 2019 14:33 IST

राहुल गांधी ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने सिर्फ हिंदुस्तान की जनता से चोरी नहीं की है, सबसे ज्यादा चोरी चौकीदार ने आप लोगों (आमजन) से की है। पिछले पांच सालों में हमने जो भी आप लोगों के लिए किया है मोदी जी ने आपसे छीना।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार (22 अप्रैल) को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। साथ साथ उन्होंने चौकीदार चोर है के नारे भी लगवाए। वह यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे, जिसमें उन्होंने नोटबंदी और राफेल जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। 

राहुल गांधी ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने सिर्फ हिंदुस्तान की जनता से चोरी नहीं की है, सबसे ज्यादा चोरी चौकीदार ने आप लोगों (आमजन) से की है। पिछले पांच सालों में हमने जो भी आप लोगों के लिए किया है मोदी जी ने आपसे छीना।

राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी के 'अच्छे दिन आएंगे' के नारे को लेकर कहा कि पहले नारा हुआ करता था कि अच्छे दिन आएंगे लेकिन अब नारा है कि 'चौकीदार चोर है'। वहीं उन्होंने मीडिया को लेकर कहा, 'प्रेस वाले यहां हंस रहे हैं। उन्हें यहां हंसी इसलिए आ रही है कि उन्होंने अपने मन की बात कर दी तो इनको दो डंडे पड़ेंगे। नरेंद्र मोदी जी मारेंगे। लेकिन दिनभर इनको नरेंद्र मोदी की बात कैमरे से लेनी पड़ती है इसलिए इनको हंसी आ रही है। घबराइए मत 2019 के चुनाव के बाद आपको जो लिखना होगा आप लिखना, हमारे खिलाफ लिखना होगा थोड़ा लिख लेना कोई फर्क नहीं पड़ता।'

राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी के दौरान नरेंद्र मोदी ने मेहनती और ईमानदार लोगों की जेब से पैसा छीन लिया। अनिल अंबानी, नीरव मोदी जैसे लोग बैंक की कतारों में नहीं थे, आम जनता थी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसराहुल गांधीअमेठीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए