लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार पर गरजे राहुल गांधी, पूछा- 'ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती, प्रधानमंत्री जी?'

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 18, 2022 13:39 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोले हुए कहा कि अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साधा निशानाअपराधियों को लेकर गांधी ने भाजपा पर किया तीखा प्रहारउन्होंने कहा कि अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिलाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गुरुवार को तीखा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया। गांधी ने ट्वीट कर लिखा, "उन्नाव- भाजपा एमएलए को बचाने का काम। कठुआ- बलात्कारियों के समर्थन में रैली। हाथरस- बलात्कारियों के पक्ष में सरकार। गुजरात- बलात्कारियों की रिहाई और सम्मान!"

उन्होंने आगे लिखा, "अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती, प्रधानमंत्री जी?" बता दें कि बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे 11 दोषियों को सोमवार को गोधरा उप-कारागार से रिहा कर दिया गया था। गुजरात सरकार ने अपनी माफी नीति के तहत इन लोगों की रिहाई की मंजूरी दी थी। 

मुंबई में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने 11 दोषियों को बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने के जुर्म में 21 जनवरी 2008 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में बंबई उच्च न्यायालय ने उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखा था। गुजरात के बिलकिस बानो मामले को लेकर गांधी ने बुधवार को कहा था कि पीएम की कथनी और करनी में अंतर है।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीमोदी सरकारBJPBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील