लाइव न्यूज़ :

अडानी मामले से डरी हुई है सरकार और पीएम मोदी, इस वजह से हो रहा तमाशा: राहुल गांधी

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 16, 2023 16:11 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन में भारतीय लोकतंत्र के संबंध में उनकी टिप्पणी को लेकर संसद के दोनों सदनों में जारी हंगामे के बीच गुरुवार को कहा कि सुबह मैं संसद गया और अध्यक्ष (लोकसभा) से बात की कि मैं बोलना चाहता हूं। सरकार के चार मंत्रियों ने मुझ पर आरोप लगाए थे इसलिए मुझे सदन में अपनी बात रखने का अधिकार है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मुझे कल संसद में बोलने की अनुमति दी जाएगी।उन्होंने कहा कि रकार और पीएम अडानी मामले से डरे हुए हैं इसलिए उन्होंने यह 'तमाशा' तैयार किया है।उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मुझे संसद में बोलने नहीं दिया जाएगा।

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन में भारतीय लोकतंत्र के संबंध में उनकी टिप्पणी को लेकर संसद के दोनों सदनों में जारी हंगामे के बीच गुरुवार को कहा, "सुबह मैं संसद गया और अध्यक्ष (लोकसभा) से बात की कि मैं बोलना चाहता हूं। सरकार के चार मंत्रियों ने मुझ पर आरोप लगाए थे इसलिए मुझे सदन में अपनी बात रखने का अधिकार है। मुझे उम्मीद है कि मुझे कल संसद में बोलने की अनुमति दी जाएगी।"

उन्होंने ये भी कहा, "कुछ दिन पहले मैंने मोदी जी और अडानी जी पर सवाल उठाते हुए सदन में भाषण दिया था, वह भाषण हटा दिया गया था। भाषण में ऐसा कुछ भी नहीं था जिसे मैंने सार्वजनिक रिकॉर्ड से न निकाला हो। सरकार और पीएम अडानी मामले से डरे हुए हैं इसलिए उन्होंने यह 'तमाशा' तैयार किया है। मुझे लगता है कि मुझे संसद में बोलने नहीं दिया जाएगा। मुख्य प्रश्न यह है कि मोदी जी और अडानी जी के बीच क्या संबंध है।"

इससे पहले कांग्रेस सांसद व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिन में कहा था कि उन्होंने भारत या भारतीय संसद के खिलाफ कुछ नहीं कहा है और यदि उन्हें संसद में बोलने की अनुमति मिलेगी तो वह इस बारे में अपना पक्ष रखेंगे। राहुल गांधी बुधवार को लंदन से स्वदेश लौटने के बाद बजट सत्र के दूसरे चरण में गुरुवार को पहली बार संसद पहुंचे। 

यह पूछे जाने पर कि सत्ता पक्ष उनके बयान के लिए उनसे माफी की मांग कर रहा है, राहुल ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, "अगर वे मुझे संसद में बोलने की अनुमति देते हैं, तो मैं जो सोचता हूं वह कहूंगा।" उन्होंने कहा कि जब वह संसद के अंदर बोलेंगे तो यह भाजपा को पसंद नहीं आएगा। गांधी ने कहा कि अगर उन्हें अनुमति नहीं दी गई तो वह संसद के बाहर बोलेंगे।

हाल ही में लंदन में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र के ढांचे पर "बर्बर हमला" हो रहा है। उन्होंने अफसोस जताया कि अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया के लोकतांत्रिक हिस्से इस पर ध्यान देने में नाकाम रहे हैं। राहुल ने व्याख्यान में यह आरोप भी लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट कर रहे हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?