लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की घोषणा- 'हम 50% की आरक्षण सीमा को उखाड़ कर फेंक देंगे', सत्ता में आने पर कांग्रेस कराएगी जातिगत जनगणना और आर्थिक मैपिंग

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: March 9, 2024 11:31 IST

एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि हम दो ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहे हैं - जातिगत गिनती, आर्थिक मैपिंग, जिसके आधार पर हम 50% की आरक्षण सीमा को उखाड़ कर फेंक देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसत्ता में आने पर कांग्रेस कराएगी जातिगत जनगणना और आर्थिक मैपिंगराहुल गांधी की घोषणा- 'हम 50% की आरक्षण सीमा को उखाड़ कर फेंक देंगे' राहुल की इस बड़ी घोषणा को अहम माना जा रहा है

Lok Sabha elections 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर पूरे देश में जातिगत जनगणना कराने का वादा करते हुए बड़ी घोषणा की है। राहुल ने कहा है कि जातिगत गिनती, आर्थिक मैपिंग, जिसके आधार पर हम 50% की आरक्षण सीमा को उखाड़ कर फेंक देंगे। लोकसभा चुनाव 2024 में अब ज्यादा समय नहीं है और ऐसे में राहुल की इस बड़ी घोषणा को अहम माना जा रहा है।

एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, "क्या हमने कभी सोचा है कि गरीब कौन हैं? कितने हैं और किस स्थिति में है? क्या इन सभी की गिनती ज़रूरी नहीं? बिहार में हुई जातिगत गिनती से पता चला कि गरीब आबादी के 88% लोग दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज से आते हैं। बिहार से आए आंकड़े देश की असली तस्वीर की एक छोटी सी झलक मात्र हैं, हमें अंदाज़ा तक नहीं है कि देश की गरीब आबादी किस हाल में जी रही है। इसीलिए हम दो ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहे हैं - जातिगत गिनती, आर्थिक मैपिंग, जिसके आधार पर हम 50% की आरक्षण सीमा को उखाड़ कर फेंक देंगे।"

राहुल ने आगे कहा, "यह कदम देश का X-Ray कर सभी को सही आरक्षण, हक़ और हिस्सेदारी दिलाएगा। इससे न सिर्फ गरीब के लिए सही नीतियां और योजनाएं बनाई जा सकेंगी बल्कि उन्हें पढ़ाई, कमाई और दवाई के संघर्ष से उबार कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा भी जा सकेगा। इसलिए उठो, जागो और अपनी आवाज़ उठाओ, जातिगत गिनती तुम्हारा हक़ है और यही तुम्हें मुश्किलों के अंधेरों से निकाल कर उजालों की ओर ले जाएगी। गिनती करो हमारा नारा है, क्योंकि गिनती ‘न्याय की पहली सीढ़ी’ है।"

बता दें कि राहुल गांधी की आज 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का 56वां दिन है। फिलहाल ये यात्रा गुजरात में है। राहुल इस पूरी यात्रा को दौरान ओबीसी और जातिगत जनगणना का मुद्दा बार-बार उठा रहे हैं। बिहार में हुई जातिगत गिनती के बाद से कई विपक्षी नेता इसे पूरे देश में कराने की मांग कर रहे हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024राहुल गांधीआरक्षणकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार