लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलनः एक मंच पर होने के बाद भी राहुल गांधी ने नहीं की केजरीवाल से बात

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: November 30, 2018 17:07 IST

केजरीवाल ने कहा, मोदी सरकार को स्वामीनाथन पैनल की रिपोर्ट जल्द क्रियान्वित करनी चाहिए, अन्यथा किसान 2019 के चुनाव में सबक सिखा देंगे। इस दौरान राहुल गांधी बैठकर सुनते रहे।

Open in App

दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन में कई राजनेता शामिल हुए। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, नेशनल कांफ्रेंस नेता फारुख अब्दुल्ला, नेशनल कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार, लोकतांत्रिक जनता पार्टी नेता शरद यादव, मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सिताराम येचुरी, दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केरजीवाल पहुंचे थे।

इन सभी नेताओं ने किसान नेताओं के साथ संसद मार्ग पर एक मंच शेयर किया। यहां पहले राहुल गांधी ने किसानों से अपनी बात कही। उन्होंने कहा, हम किसानों के साथ खड़े हैं, हम उनके लिए अच्छा भविष्य सुनिश्चित करेंगे। राहुल के मुताबिक अगर पीएम बदलना पड़े तो बदलो। उन्होंने कहा देश को दो भागों में बांटकर भाषणबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा इस वक्त देश में किसानों के और युवाओं की समस्या को हल करने की बात होनी चाहिए। इसके लिए कानून बदलना पड़े तो बदलिए, पीएम बदलना पड़े तो बदलिए।

इसके बाद मंच पर अरविंद केजरीवाल को बोलने का मौका दिया गया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा, मोदी सरकार को स्वामीनाथन पैनल की रिपोर्ट जल्द क्रियान्वित करनी चाहिए, अन्यथा किसान 2019 के चुनाव में सबक सिखा देंगे। केजरीवाल ने कहा, पीएम मोदी ने किसानों से किया गया वादा पूरा नहीं करके किसानों की पीठ में "छुरा घोंपा" है।

इस दौरान केजरीवाल के भाषण को राहुल गांधी सुनते रहे। इसी तरह राहुल गांधी के भाषण को भी केजरीवाल सुने। भाषण खत्म होने के बाद मंच पर खड़े सभी नेताओं ने हाथ जोड़कर किसानों के साथ होने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।

इस दौरान राहुल गांधी के बायीं ओर फारुख अब्दुल्ला, उनके बाद सीताराम येचुरी और फिर केजरीवाल खड़े थे। जब हाथ जोड़ने की तस्वीरें उतार ली गई इसके बाद एक औपचारिक कुशल मंगल का दौर चला। सभी नेताओं ने एक दूसरे से हाथ मिलकर हल्की फुल्की बातचीत शुरू की। इस दौरान केजरीवाल अलग-थलग दिखे। बाद में सीताराम येचुरी ने उनसे हाल-चाल लिया और फारुख अब्दुल्ला राहुल गांधी से मिलने के बाद उन्हें उनके भाषण के लिए बधाई देते दिखे।

लेकिन इस पूरे कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी को अरविंद केजरीवाल से दूरी बनाते दिखा गया। अपने भाषण के बाद वे फारुख अब्दुल्ला और शरद पवार और शरद यादव से बात करते दिखे। बाद में भी वे इन्हीं नेताओं के इर्द-गिर्द रहे।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों जब महागठबंधन की बात चली थी तो केजरीवाल ने खुलकर कहा था वे कि कांग्रेस साथ  नहीं आएंगे। इससे महागठबंधन को एक झटका लगा था।

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनकिसान आंदोलनअखिल भारतीय किसान सभादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'