लाइव न्यूज़ :

18 दिन बाद ट्विटर पर फिर सक्रिय हुए राहुल गांधी, एनएमपी को लेकर किया ट्वीट

By भाषा | Updated: August 24, 2021 21:40 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छह अगस्त के बाद आज (24 अगस्त) अपना पहला ट्वीट किया और राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देरोड, रेल, एयरपोर्ट, बिजली, गैस, पेट्रोल, माइन, स्टेडियम, गोदाम।तस्वीर साझा करने की वजह से ट्विटर ने राहुल गांधी का अकाउंट बंद (लॉक) कर दिया था।राष्ट्रीय बाल अधिकार सरंक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के कहने पर ट्विटर ने यह कदम उठाया था।

नई दिल्लीः ट्विटर पर एक पोस्ट के कारण अकाउंट बंद (लॉक) होने और फिर बहाल (अनलॉक) किये जाने से जुड़े प्रकरण के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार से इस माइक्रोब्लॉगिंग मंच पर फिर से सक्रिय हो गये।

उन्होंने छह अगस्त के बाद आज (24 अगस्त) अपना पहला ट्वीट किया और राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘ राष्ट्रीय ‘मित्रि’करण योजना। रोड, रेल, एयरपोर्ट, बिजली, गैस, पेट्रोल, माइन, स्टेडियम, गोदाम।’’

दिल्ली में कथित दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की एक तस्वीर साझा करने की वजह से ट्विटर ने राहुल गांधी का अकाउंट बंद (लॉक) कर दिया था, हालांकि बाद में उनका अकाउंट बहाल (अनलॉक) हो गया। राष्ट्रीय बाल अधिकार सरंक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के कहने पर ट्विटर ने यह कदम उठाया था।

एनसीपीसीआर का कहना था कि बच्ची के माता-पिता की पहचान उजागर करने से किशोर न्याय कानून की धारा 74, पॉक्सो कानून की धारा 23 और भारतीय दंड संहिता की धारा 228ए का उल्लंघन हुआ है। राहुल गांधी ने हाल ही में बच्ची के माता-पिता की तस्वीर साझा की थी और परिवार के लिए न्याय की मांग में साथ खड़े रहने का ऐलान किया था। 

टॅग्स :राहुल गांधीट्विटरदिल्लीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो