लाइव न्यूज़ :

हर हफ्ते लाखों खाते हटाते हैं, फॉलोवर्स की संख्या सार्थक और सटीक, राहुल गांधी के आरोपों पर ट्विटर ने दिया जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: January 27, 2022 10:53 IST

ट्विटर प्रवक्ता ने कहा कि फॉलोवर्स की संख्या में उतार-चढ़ाव हो सकता है। हम बड़े पैमाने पर स्पैम और दुर्भावनापूर्ण स्वचालन के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। अच्छी सेवा उपलब्ध कराने और विश्वसनीय खातों का संचालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के आरोपों पर ट्विटर ने कहा कि प्लेटफॉर्म हेरफेर और स्पैम के प्रति जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाता हैनीतियों का उल्लंघन करने के चलते हम प्रत्येक सप्ताह लाखों खाते हटाते हैंः ट्विटर

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चिट्ठी लिख ट्विटर पर आरोप लगाया है कि अगस्त 2021 के बाद से ही उनके फॉलोवर्स की संख्या पर रोक लगा दी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगस्त में उनके अकाउंट को कुछ दिनों के लिए ब्लॉक किया गया जिसके बाद उनके फॉलोअर्स बढ़ने कम हो गए। 

राहुल गांधी के आरोपों पर ट्विटर ने भी जवाब दिया और कहा कि विश्वास रखें कि फॉलोअर्स की संख्या सार्थक और सटीक हैं। राहुल गांधी के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट से संबंधित पत्र के जवाब में ट्विटर प्रवक्ता ने कहा, सभी विश्वास रखें कि फॉलोअर्स की संख्या सार्थक और सटीक है। ट्विटर अपने प्लेटफॉर्म पर हेरफेर और स्पैम के प्रति जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाता है।

ट्विटर प्रवक्ता ने कहा कि फॉलोवर्स की संख्या में उतार-चढ़ाव हो सकता है। हम बड़े पैमाने पर स्पैम और दुर्भावनापूर्ण स्वचालन के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। अच्छी सेवा उपलब्ध कराने और विश्वसनीय खातों का संचालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।  ट्विटर ने जवाब में कहा है कि प्लेटफ़ॉर्म पर हेरफेर और स्पैम करने और हमारी नीतियों का उल्लंघन करने के चलते हम प्रत्येक सप्ताह लाखों खाते हटाते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप नवीनतम ट्विटर पारदर्शिता केंद्र अपडेट देख सकते हैं।

राहुल ने अपनी चिट्ठी में फॉलोवर्स की गिरावट से संबंधित आंकड़े भी दिए। उन्होंने कहा कि अगस्त से पहले हर महीने करीब 2.3 लाख फॉलोअर्स बढ़ रहे थे। इसके बाद कुछ महीनों में 6.5 लाख तक नए फॉलोअर्स भी जुड़े। लेकिन इसके बाद से हर महीने करीब  2500 फॉलोअर्स कम होते जा रहे हैं। साथ ही उनके कुल फॉलोअर्स की संख्या भी तब से 1.95 करोड़ के आसपास ही टिकी हुई है।

टॅग्स :राहुल गांधीट्विटरTwitter.com
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा