लाइव न्यूज़ :

राघव चड्ढा बोले- जीतना है तो I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं को 'मनभेद', 'मतभेद' और 'महत्वकांक्षा' को पीछे छोड़ना होगा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 13, 2023 15:40 IST

राघव चड्ढा ने कहा है कि अगर I.N.D.I.A गठबंधन को सफल करना है तो नेताओं को तीन चीजों का त्याग करना होगा। राघव चड्ढा ने कहा कि 'मनभेद', 'मतभेद' और 'महत्वकांक्षा' को पीछे छोड़ने से ही गठबंधन को बीजेपी के खिलाफ सफलता मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने सीट बंटवारे पर रखी रायकहा- 'मनभेद', 'मतभेद' और 'महत्वकांक्षा' को पीछे छोड़ना होगाकहा- हर राज्य का अपना राजनीतिक और चुनावी रंग है

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि अगर I.N.D.I.A गठबंधन को सफल करना है तो नेताओं को तीन चीजों का त्याग करना होगा। राघव चड्ढा ने कहा कि 'मनभेद', 'मतभेद' और 'महत्वकांक्षा' को पीछे छोड़ने से ही गठबंधन को बीजेपी के खिलाफ सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि समन्वय समिति सीट बंटवारे से संबंधित निर्णय लेगी। 

लोकसभा चुनाव में बीजेपी से मुकाबले के लिए बने विपक्षी गठबंधन के लिए सबसे बड़ी चुनौती सीटों का बंटवारा ही है। इस मुद्दे पर राघव चड्ढा ने कहा कि हर राज्य का अपना राजनीतिक और चुनावी रंग है और चीजें उसी के अनुसार तय की जाएंगी। बता दें कि दिल्ली में विपक्षी गठबंधन की बैठक भी 13 सितंबर को जारी है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP सांसद राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि भारत सरकार की सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि राष्ट्रीय स्तर पर औसत महंगाई 6.83% है वहीं दिल्ली में मात्र 3% महंगाई है, यानी राष्ट्रीय औसत के आधे से भी कम महंगाई दिल्ली में है। 

आप सांसद ने कहा कि इस सूची के मुताबिक देश के कई बड़े राज्य जैसे, राजस्थान में 8.6%, हरियाणा में 8.27% ओडिशा में 8.23% तेलंगाना में 8% से ज्यादा महंगाई है।

राघव चड्ढा ने कहा, "आज इस देश में जानलेवा महंगाई है जिसके चलते दवाई से लेकर पढ़ाई तक हर चीज महंगी हो गई है। मोदी सरकार ने 30 साल की सर्वाधिक महंगाई देने का काम किया है। इस देश में एक अनियंत्रित महंगाई के चलते जनता की आम थाली 24% तक महंगी हो गई है। दूध, दही, चावल, आटा, चाय, कॉफी पर तो अंग्रेजों ने भी कभी टैक्स नहीं लगाया था जो आज की भाजपा सरकार लगाए जा रही है। घटती कमाई और बढ़ती महंगाई के इस दौर में जनता को अब आधार कार्ड की नहीं उधार कार्ड की जरूरत पड़ गई है।"

दिल्ली सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए राघव चड्ढा ने कहा, "दिल्ली में "केजरीवाल महंगाई राहत मॉडल" है। पूरे देश में महंगाई दर 6.8% है जबकि दिल्ली में महंगाई दर बहुत कम है। दिल्ली में 200 यूनिट मुफ़्त बिजली, मुफ़्त इलाज, मुफ़्त पानी, महिलाओं को मुफ़्त बस सफर है। जिससे एक परिवार को हर महीने ₹15000 तक की बचत हो जाती है।"

टॅग्स :राघव चड्ढाआम आदमी पार्टीइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)कांग्रेसमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप