लाइव न्यूज़ :

राफेल डील पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर किया तीखा हमला, बोले- देश का चौकीदार चोर हैं

By भारती द्विवेदी | Updated: September 22, 2018 15:48 IST

राहुल ने आगे कहा है कि पीएम मोदी ने अनिल अंबानी को हजारों करोड़ रुपए का तोहफा दिया है। HAL से ठेका छीनकर दस दिन पहले बनी रिलांयस कंपनी को ठेका दे दिया गया।

Open in App

नई दिल्ली, 22 सितंबर: राफेल डील पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर सवाल उठा रही है। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान के बाद कांग्रेस की राह और आसान होते दिख रही है। राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही जवाब भी मांगा है। प्रेस कांफ्रेस में राहुल गांधी ने कहा है- फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद ने हमारे प्रधानमंत्री को चोर और धोखेबाज कहा है। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने पीएम को चोर कहने के अलावा हमारे देश पर सवाल उठाया है। मैं चाहता हूं कि पीएम सफाई दें। पीएम बताएं कि ओलांद सही है या नहीं है।

 

राहुल ने आगे कहा है कि पीएम मोदी ने अनिल अंबानी को हजारों करोड़ रुपए का तोहफा दिया है। HAL से ठेका छीनकर दस दिन पहले बनी रिलांयस कंपनी को ठेका दे दिया गया। राफेल घोटले की वजह से लोगों के दिमाग में घुस गया है कि देश का चौकीदारी चोर है। अनिल अंबानी ने कभी अपनी जिंदगी में हवाई जहाज नहीं बनाया और उन्होंने सौदा होने के कुछ ही दिन पहले कंपनी बनाई थी, फिर भी ये सौदा एचएएल से छीनकर अंबानी जी को दे दिया गया, जिन पर पहले से ही 45,000 करोड़ रुपये का कर्ज था।

कांग्रेस अध्यक्ष ने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण को भी कटघरे में खड़ा किया है। उऩ्होंने कहा है कि रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले कहा वो दाम बतायेंगी। फिर कहा नहीं बता सकती, ये टॉप सीक्रेट है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि हवाई जहाज की कीमत बताने को लेकर कोई गोपनीय प्रावधान नहीं है। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण जी ने कहा कि एचएएल राफेल हवाई जहाज बना नहीं सकता तो एचएएल के पूर्व प्रमुख ने कहा कि नहीं ऐसा नहीं है, निर्मला जी झूठ बोल रही हैं। प्रेस कांफ्रेस में राहुल गांधी ने राफेल घोटाले की जांच की बात भी उठाई है। राहुल ने मांग की है कि इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति से जांच होनी चाहिए। तब जाकर सारा सच सामने आएगा।

टॅग्स :राफेल सौदाराहुल गांधीनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणअनिल अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया