लाइव न्यूज़ :

राफेल के विवाद के बीच मोदी सरकार ने दाखिल किया शपथ पत्र, सभी याचिकाकर्ताओं को दी जाएगी कॉपी

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 15, 2018 16:07 IST

 सुप्रीम कोर्ट ने राफेल विमान सौदे की जांच से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों ने एकमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि इस सौदे में दखल देने का कोई कारण नहीं है। 

Open in App

राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट ने क्लीन चिट दे दी है। इसके बाद मचे घमासान के बीच नरेन्द्र मोदी सरकार ने शपथ पत्र दाखिल की है। जानकारी के मुताबिक शपथ पत्र की प्रतिकॉपी सभी याचिकाकर्ताओं को सौंपी गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस खबर में और अधिक के लिए इंतजार है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल विमान सौदे की जांच से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों ने एकमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि इस सौदे में दखल देने का कोई कारण नहीं है। 

सुप्रीम कोर्ट का राफेल डील पर फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील को क्लीन चिट दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश ने रंजन गोगोई कहा, 'हम सरकार को 126 विमान खरीदने पर विवश नहीं कर सकते, और यह सही नहीं होगा कि कोर्ट केस के हर पहलू की जांच करे। राफेल की कीमत की तुलना करना सुप्रीम कोर्ट का काम नहीं है। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने क्या कहा राफेल डील पर 

राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए कहा राफेल में घोटाले की बात हम काफी सालों से कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि देश का चौकीदार चोर है और कांग्रेस अब भी इस बात पर भरोसा करती है कि राफेल डील में घोटला हुआ है। 

राहुल गांधी ने पूछा कि ये डील अनिल अंबानी को क्यों दी गई है। एचईएल से डील छीन कर अनिल अंबानी को क्यों दिया गया। राहुल गांधी ने कहा, देश की रक्षा मंत्री ने इसपर कुछ बोलने से क्यों इंकार कर दिया था? ना कीमत बताई ना कोई जानकारी दी। फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांदा कहते हैं कि राफेल डील हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया था...अब ये बताइए कि पीएम कैसे रक्षा सौदो को डील करता है।

टॅग्स :राफेल सौदानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे